मनचले ने महिला सिपाही से कहा -'तुम इतनी पतली हो, रायफल कैसे संभालती हो', फिर

महिला सिपाही ने मनचले को पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई कर दी। सिपाही का कहना है कि ये अक्सर आती-जाती लड़कियों से छेड़खानी कर, उन पर कमेंट करता है।

Aditya Mishra
Published on: 25 Feb 2021 8:07 AM GMT
मनचले ने महिला सिपाही से कहा -तुम इतनी पतली हो, रायफल कैसे संभालती हो, फिर
X
बरेली पुलिस का कहना है कि महिला सिपाही पर टिप्पणी करने वाला युवक जल्द ही सलाखों के पीछे होगा। उसका मोबाइल पुलिस के हाथ लग गया है।

लखनऊ: बरेली में महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़ करना एक मनचले को भारी पड़ गया। सिपाही को देख मनचले ने अमर्यादित टिप्पणी कर डाली।

इस टिप्पणी के बाद महिला सिपाही ने मनचले को पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई कर दी। धुनाई के बाद महिला सिपाही ने थाने में फोन किया और फ़ोर्स बुलवाई।

पुलिस फ़ोर्स को आता देख मनचला घबरा गया। वह महिला सिपाही को धक्का देकर भाग निकला। इस दौरान महिला सिपाही के साथ धक्का मुक्की में मनचले युवक का मोबाइल वहीं पर गिर गया। पुलिस ने मनचले के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

सावधान! ये चूक पड़ेगी भारी, ऐसे तबाही मचा देगा कोरोना का नया स्ट्रेन

Police मनचले ने महिला सिपाही से कहा -'तुम इतनी पतली हो, रायफल कैसे संभालती हो, फिर(फोटो: सोशल मीडिया)

मनचले ने महिला सिपाही से की थीं ये गंदी बात

ये पूरा मामला बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र का है। बुधवार को यहां गली से गुज़र रही महिला सिपाही को देख एक मनचले ने टिप्पणी कर डाली। मनचले युवक ने महिला सिपाही को कहा, 'तुम इतनी पतली हो, रायफल कैसे संभालती हो'।

उसके इतना कहते ही महिला सिपाही ने उसे पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई कर दी। महिला सिपाही का कहना है कि ये अक्सर आती-जाती लड़कियों से छेड़खानी कर, उन पर कमेंट करता है। आज मेरे हत्थे चढ़ा तो इसकी ठुकाई कर दी।

बता दें कि फरीदपुर के मोहल्ले साहूकारा में शरारती तत्वों द्वारा लड़कियों पर फब्ती कसने की शिकायत पुलिस को मिली थी। इसी के तहत बुधवार को मिशन शक्ति अभियान चलाया गया था।

औरैया: एक्शन में यूपी पुलिस, नियम नहीं मानने पर 40 लोगों का किया चालान

Police मनचले ने महिला सिपाही से कहा -'तुम इतनी पतली हो, रायफल कैसे संभालती हो, फिर(फोटो: सोशल मीडिया)

मिशन शक्ति के तहत ही महिला सिपाही मनचलों की धर पकड़ में लगी थीं। महिला छेडख़ानी की शिकायत मिलने पर जब महिला सिपाही गली से निकली तो उस पर भी अमर्यादित टिप्पणी की गई। जिसके बाद महिला सिपाही ने उसे सबक अच्छे से सिखाया।

पुलिस के मुताबिक ऐसे मनचलों की धरपकड़ आगे भी जारी रहेगी। महिला सिपाही पर टिप्पणी करने वाला युवक जल्द ही सलाखों के पीछे होगा। उसका मोबाइल पुलिस के हाथ लग गया है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

मथुरा: लापता छात्राओं को पुलिस ने किया बरामद, रहस्यमई तरीके से हुई थीं गायब

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story