×

ताजमहल पर पर्यटक को महिला दरोगा ने जड़ा तमाचा, महिला के कान से आया खून

By
Published on: 15 Aug 2016 6:13 AM GMT
ताजमहल पर पर्यटक को महिला दरोगा ने जड़ा तमाचा, महिला के कान से आया खून
X

आगरा: ताजमहल पर महिला दरोगा ने एक महिला पर्यटक के चांटा जड़ दिया, उनके कान से खून टपकने लगा, धक्का देकर लाइन से बाहर निकाल दिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित पर्यटक दंपति महिला दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। महिला पर्यटक ने पर्यटन थाने में तहरीर दी है। हालांकि, थाने में महिला दरोगा महिला पर्यटक से मांफी मांगने के बाद मामला खत्म हो गया।

लखनऊ के गोमती नगर निवासी शिवम पासपोर्ट ऑफिस में तैनात हैं। वह अपनी पत्नी शालिनी सिंह के साथ ताजमहल घूमने आए थे। रविवार के चलते ताजमहल के पश्चिमी गेट प्रवेश द्वार पर भीड़ अधिक थी। गेट के पास ही महिला दरोगाकी ड्यूटी थी। शिवम के अनुसार उन्हें जानकारी नहीं थी कि एंट्री कहां से करनी है। लंबी लाइन लगी थी। पत्नी लाइन से बाहर निकल आई। महिला दरोगा ने उनकी पत्नी को धक्का दिया। का तमाचा जड़ दिया। पत्नी के चेहरे पर खरोंच आ गई। कान से खून बहने लगा। धक्का-मुक्की में अंगूठी गिर गई।

इस घटना से लाइन में लगे पर्यटक सहम गए, पीड़ित परिवार शाम को ताजगंज थाने में तहरीर देने पहुंचा था। अधिकारियों ने पर्यटन थाने से संबद्ध किया हुआ है। एसओ पर्यटन सुशांत का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

महिला पर्यटक समझ नहीं सकी, थप्पड क्यों मारा

महिला दरोगा के थप्पड मारने के बाद महिला पर्यटक अपना कान पकडकर बैठ गई, उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि महिला दरोगा ने थप्पड़ क्यों मारा, उन्होंने महिला दरोगा से पूछा भी, इस पर उन्होंने धक्का लेकर लाइन से बाहर निकाल दिया। महिला पर्यटक का कहना है कि यह बात महिला दरोगा कह देती तो वह लाइन से हट जाती, थप्पड क्यों मारा।

सोमवार तक रहेगी पर्यटकों की भीड़

रविवार के बाद सोमवार को स्वतंत्रता दिवस है, इसके चलते पर्यटकों की भीड रहेगी। रविवार को भी ताजमहल का दीदार करने के लिए बडी संख्या में पर्यटक आए थे। सड़कों पर जाम के बाद ताजमहल में लंबी भीड़ और पुलिस की अभद्रता से पर्यटकों में भी आक्रोश है।

Next Story