×

Lakhimpur Case: दलित बहनों की हत्या का मामला, अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुआ पीड़ित परिवार

लखीमपुर खीरी में दलित बहनों की रेप और हत्या केस में बड़ा खुलासा हुआ है। दोनों लड़कियों की रेप के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी। उसके बाद दोनों बहनों के शव को फांसी पर लटकाया गया।

aman
Written By aman
Published on: 15 Sep 2022 12:46 PM GMT (Updated on: 15 Sep 2022 12:46 PM GMT)
Lakhimpur Kheri Case Dalit Teenage Sisters Murder
X

Lakhimpur Kheri Case Dalit Teenage Sisters Murder

Click the Play button to listen to article

Lakhimpur Kheri Case : लखीमपुर खीरी में दलित बहनों की रेप और हत्या केस में बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियों की बलात्कार (रेप) के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी। उसके बाद दोनों बहनों के शव को फांसी पर लटकाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों शवों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या और फांसी से लटकाने की पुष्टि हुई है। वहीं, परिजनों ने मृतका के भाईयों को सरकारी नौकरी दिए जाने की नई मांग रखी है।

आपको बता दें कि, गुरुवार को दोनों नाबालिग लड़कियों के शव का पोस्टमार्टम किया गया। तीन डॉक्टर्स की टीम ने पोस्टमार्टम किया। यह करीब 3 घंटे चला। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस दौरान, महिला डॉक्टर के साथ साथ मृत लड़कियों के पारिवारिक सदस्य भी मौजूद थी। पोस्टमार्टम के बाद दोनों बहनों के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई की गयी है।

परिजनों की मांग-'भाईयों को मिले सरकारी नौकरी'

वहीं, परिवार वालों का कहना है कि, जब तक मृतक बहनों के भाईयों को सरकार नौकरी देने का वादा नहीं करती, वो शवों का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। परिजनों का कहना है कि पहले प्रदेश सरकार परिवार के लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा करे, फिर शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

क्या है मामला?

दरअसल, बुधवार को पेड़ से लटकती दलित बहनों की लाश मिली थी। लाश दोनों सगी बहनें की थी। यह मामला लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कोतवाली का है। दलित लड़कियों की लाश गांव के बाहर गन्ने के खेत में पेड़ से लटकते मिली थी। इसी मामले में लखीमपुर खीरी के एसपी संजीव सुमन ने मीडिया को जानकारी दी।

SP ने बताया- हत्या से पहले लड़कियों से हुआ रेप

इस पूरे मामले पर लखीमपुर के एसपी संजीव सुमन ने बताया, पीड़ित परिवार के पड़ोस में ही रहने वाले 6 लोगों का नाम दिया गया था। सभी नामजद 6 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि, लड़कियों पर शादी का दबाव बनाया जा रहा था। इसी वजह से लड़कियों की हत्या की गई। एसपी ने बताया कि, एक आरोपी जुनैद को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया है। जुनैद के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि, हत्या से पहले लड़की के साथ रेप हुआ था।

सभी आरोपी दोस्त

लखीमपुर खीरी में दो नाबालिग किशोरियों के शव पेड़ से लटकते मिलने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी बहला-फुसला कर किशोरियों को खेत में ले गए थे। आरोपी परिवार के पड़ोसी हैं। सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं, आरोपियों के नाम जुनैद, सोहैल, आरिफ़,हफ़ीज़, करीमुद्दीन और छोटे हैं, छोटे मौके पर मौजूद नहीं था।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story