×

Lakhimpur Kheri News: नाबालिग बहनों से रेप के बाद हैवानों ने तड़पा कर मार डाला, फिर पेड़ से लटकाई लाश

Lakhimpur Kheri Dalit Sister Rape Case: पुलिस ने करीब 15 घंटे में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों से बात की तो उन्होंने आरोपियों का कुबूलनामा बताया।

Himanshu Srivastava
Published on: 16 Sep 2022 7:32 AM GMT
Lakhimpur Kheri Dalit Sister Rape Case
X

Lakhimpur Kheri Dalit Sister Rape Case

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी निघासन कोतवाली क्षेत्र में दो दलित बहनों की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई इसके मुताबिक पहले लड़कियों की गला दबाकरहत्या की गई, फिर पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस के मुताबिक यह वारदात बुधवार शाम 4:00 से 5:00 के बीच की है। हत्या के आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने करीब 15 घंटे में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों से बात की तो उन्होंने आरोपियों का कुबूलनामा बताया।

पकड़े गए आरोपियों के 15 घंटे की पूरी कहानी क्या है

बुधवार शाम 5:00 बजे लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले गए। पुलिस के मुताबिक दोपहर 4:00 बजे के आसपास आरोपी जुनैद सुहेल और हफीजुर्रहमान पीड़ित लड़कियों के घर पहुंचे आरोपी लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले गए। परिवार वाले लड़कियों को ढूंढते रहे तकरीर 5:00 बजे घर से लगभग 1 किलोमीटर दूरी पर एक खेत में लड़कियों के शव पेड़ से लटकते मिले उसके बाद भीड़ लगना शुरू हो गई। इधर आरोपी गांव से निकल चुके थे उन्होंने रास्ते में लड़कियों के पड़ोस में रहने वाले छोटू से मुलाकात की और उसे घटना के बारे में बताया इसके बाद छोटू घर गया। हालांकि उसने किसी से कुछ नहीं बताया।

बुधवार शाम 6:00 बजे पुलिस ने शवों को नीचे उतारा

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची शवों को ऊपर नीचे उतारा गया उसके बाद जब पुलिस पंचनामा की कार्रवाई करने लगी तो ग्रामीणों ने निघासन चौराहे को रोड जाम कर दिया। पुलिस के मुताबिक इस रोड जाम में छोटू कहीं नहीं दिखा। इधर मामला बिगड़ रहा था। स्थानीय थाने के पुलिस अधिकारी मामले को संभाल नहीं पा रहे थे।

बुधवार रात 7:30 बजे से 9:00 बजे तक लोगो हंगामा करते रहे

मामले की जानकारी होने पर जिला मुख्यालय से अधिकारी मौके पर पहुंचे उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत की लेकिन मामले का हल नहीं निकल पाया रात 9:00 बजे तक जाम लगा रहा और लोगों हंगामा करते रहे। रात 9:30 से 10:30 तक बजे पुलिस ने पहले आरोपी को पकड़ा। सड़क पर धरने के दौरान लड़की के पिता ने पड़ोसी छोटू पर साजिश में सम्मिलित होने का आरोप लगाया घटना के एक व्यक्ति का क्लू मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई रात 10:30 बजे पुलिस ने छोटू को घर से गिरफ्तार कर लिया वह घर पर आराम से लेटा हुआ था पुलिस ने छोटू से पूछताछ के दौरान सारी बातें उगलवालीं। उसने ही आरोपी जूनियर और चुड़ैल के नंबर पुलिस को उपलब्ध कराए।

इसके बाद आईजी लक्ष्मी सिंह धरना स्थल पर पहुंची ग्रामीणों और परिवार वालों को समझाया इसीलिए सभी आरोपी अपने अपने घर पहुंच चुके थे। उन्होंने आराम से घर में खाना खाया और कपड़े चेंज किए। पुलिस के अनुसार यह सभी आरोपी रात में फरार होने का प्लान बना कर घर गए थे सभी को रात को 12:00 बजे गांव के बाहर मिलना था।

रात 12:30 बजे सुहेल हफीजुर्रहमान और करीमुद्दीन पकड़े गए

पांचों आरोपी रात 12:00 बजे के आसपास गांव के बाहर मिलने की बात फिक्स करने निकले थे सुहैल अपनी बाइक से सबसे पहले गांव के बाहर पहुंचा फिरहफीजुर्रहमान और करीमुद्दीन आ गए यह लोग गांव छोड़ने के लिए अपने दोस्तों साथियों का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच रात करीब 12:30 बजे पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया इनकी निशानदेही पर पुलिस ने रात को ही आरिफ को भी उठा लिया इसी बीच मौका पाकर जुनेद फरार हो गया। उधर पुलिस और ग्रामीणों में समझौता होने के बाद रात को ही लड़कियों के शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिए गए कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम भी खोल दिया गया।

बृहस्पतिवार सुबह 8:00 बजे जुनेद एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। छोटू समेत चार आरोपी गिरफ्तार होने के बाद पुलिस मुख्य आरोपी जुनेद की तलाश में जुट गई उसका मोबाइल भी सर्विलांस पर लगा था बृहस्पतिवार सुबह करीब 4:00 बजे के आसपास उसकी लोकेशन गांव के ही खेतों में मिली पुलिस उसकी तलाश में गन्ने के खेत में घुस गई। सुबह करीब 8:00 बजे जुनैद पुलिस को एक खेत में दिखाई दिया पुलिस ने सामने आते ही जुनैद ने गोली चलाने की धमकी दी पुलिस ने भी गोली चलाई जो उसके पैर में लग गई।

आरोपियों का कबूल नामा रेप के बाद दबाया गला

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के अनुसार सोहेल और जुनैद दोनों दोस्त है छोटू ने दोनों लड़कियों से इनकी दोस्ती कर आई थी। बुधवार शाम को जुनैद अपने तीसरे साथी हफीजुर्रहमान के साथ बाइक से लड़कियों के घर पहुंचे वह लड़कियों को बहलाकर अपने साथ ले गए गांव के बाहर खेत में उन्होंने संबंध बनाए इसके बाद लड़कियां शादी के लिए जिद करने लगीं। इसी बात पर उनमें झगड़ा हुआ तो इन दोनों ने हफीजुर्रहमान के साथ मिलकर गला दबाकर उन्हें मार दिया इसके बाद सोहेल और अन्य आरोपी ने करीमुद्दीन और आरिफ को बुलाया फिर सब ने मिलकर लड़कियों को उन्ही के दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटका दिया।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story