×

Lakhimpur Kheri News: डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

Lakhimpur Kheri News: डीएम एसपी ने जेल के बैरक, पाकशाला, अस्पताल, आदि का निरीक्षण किया।

Himanshu Srivastava
Published on: 28 Feb 2023 4:43 PM GMT
Lakhimpur Kheri News
X

Lakhimpur Kheri News

Lakhimpur Kheri News: मंगलवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश कुमार साहा ने संयुक्त रुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। कारागार में साफ-सफाई व्यवस्था मिलने पर संतोष व्यक्त किया। निर्देश दिए कि इसी प्रकार प्रतिदिन जेल में साफ-सफाई बनाए रखी जाए।

डीएम-एसपी ने सभी बैरकों में प्रवेश करके गहनता के साथ जांच-पड़ताल किया। निरीक्षण के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। डीएम ने मुकम्मल साफ-सफाई के साथ ही सभी बैरकों में सतत निगरानी का भी निर्देश दिया। डीएम-एसपी ने बंदियों का हालचाल जाना, खाने-पीने के बारे में जानकारी प्राप्त की, जेल प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने स्वयं भोजन की गुणवत्ता देखी। उन्होंने विभिन्न बैरिकों में जाकर बंदियों से मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

डीएम एसपी ने जेल के बैरक, पाकशाला, अस्पताल, आदि का निरीक्षण किया। बंदियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया। उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निस्तारण के लिए जेल अधिकारियों को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जेलर पंकज सिंह, डिप्टी जेलर सुनील कुमार, अजय कुमार सिंह, राजेंद्र कुमारी, चिकित्सक डॉ. सुनील मौजूद रहे।

खुद परखी भोजन की गुणवत्ता

दोनों अधिकारियों ने स्वयं भोजन की गुणवत्ता देखी। उन्होंने विभिन्न बैरिकों में जाकर बंदियों से मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कारागार जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साह लखीमपुर खीरी जिला जेल का औचक निरीक्षण किया वहां पर जेल प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि जेल में जेल में साफ सफाई प्रतिदिन बनाए रखें और बंदियों से पूछा खाना पानी बंधुओं द्वारा बताया गया अच्छी गुणवत्ता का मिलता है डीएम एसपी जेल में बंदियों से हाल-चाल पूछा और जेल प्रशासन को दिए निर्देश दिये।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story