×

Lakhimpur Kheri: डीएम ने मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम की देखी व्यवस्थाएं, सीसीटीवी फुटेज का किया अवलोकन

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम चरण में है, ऐसे में हर जनपद में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। लखीमपुर खीरी के जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने स्ट्रांगरूम निरीक्षण किया।

Himanshu Srivastava
Published on: 4 March 2022 9:41 AM GMT
UP Election 2022: DM saw the arrangements made in the strongroom in the Mandi Committee, observed the CCTV footage
X

लखीमपुर खीरी: डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने स्ट्रांगरूम का निरीक्षण किया

Lakhimpur Kheri News: जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह (DM Mahendra Bahadur Singh) ने शुक्रवार की दोपहर कृषि उत्पादन मंडी समिति (Agricultural Produce Market Committee) पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों की और से निगरानी हेतु अधिकृत प्रतिनिधियों संग पैदल भ्रमणकर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण (Strong room inspection) किया। इस दौरान उन्होंने वहां की सुरक्षा व्यवस्था को देखा। सीसीटीवी कैमरे फुटेज भी देखे। इस दौरान उन्होंने सीपीएमएफ़ जवानों से बातचीत की।

ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था (EVM security system) का जायजा लेने के लिए शुक्रवार की दोपहर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने मंडी समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय पैरामिलिट्री फोर्सेस (Central Paramilitary Forces) के जवानों से बातचीत की। उनके पास मौजूद रजिस्टर को भी चेक किया। उन्होंने सुरक्षा बल के अधिकारियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

डीएम संग दलों, प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों ने भी देखे स्ट्रांग रूम

उन्होंने अनावश्यक रूप से किसी को भी स्ट्रांग रूम के पास नहीं आने देने को कहा। इसके अलावा स्ट्रांग रूम के बाहर होने वाली हर हलचल पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी फुटेज (cctv footage) का अवलोकन भी किया। डीएम ने जवानों को मुस्तैदी से दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

बताते चलें कि कृषि उत्पादन मंडी समिति में जनपद की आठो विधानसभा में हुए चुनाव की ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखा गया है। ईवीएम की सुरक्षा के लिए सीपीएमएफ जवानों को लगाया गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शुक्रवार की दोपहर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने मंडी समिति का निरीक्षण किया।

स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया

इस दौरान उन्होंने केंद्रीय पैरामिलिट्री फोर्सेस के जवानों से बातचीत की। उनके पास मौजूद रजिस्टर को भी चेक किया। उन्होंने सुरक्षा बल के अधिकारियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनावश्यक रूप से किसी को भी स्ट्रांग रूम के पास नहीं आने देने को कहा। इसके अलावा स्ट्रांग रूम के बाहर होने वाली हर हलचल पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन भी किया।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story