Lakhimpur Kheri Violence: राकेश टिकैत की बैठक खत्म, मृतक के परिजनों को 45-45 लाख रुपये, सरकारी नौकरी देने की घोषणा

Lakhimpur Kheri Violence Live Updates: लखीमपुर खीरी में बदलते घटनाक्रम में एक एक पल की खबर की जानकारी के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हम आपको देंगे लगातार अपडेट।

Shreya
Published By Shreya
Published on: 4 Oct 2021 2:00 AM GMT (Updated on: 4 Oct 2021 9:55 AM GMT)

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर खीरी में किसानों की गाड़ियों के काफिले से कुचलकर हुई मौत की घटना का असर पूरे प्रदेश पर हुआ है। किसान आंदोलन तीव्र हो गया है। राजनीतिक नेताओं की हलचल बढ़ गई है। बहुत तेजी से बदलते घटनाक्रम में एक एक पल की खबर की जानकारी के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हम आपको देंगे लगातार अपडेट।

Live Updates

Live Updates

  • 4 Oct 2021 3:17 AM GMT

    किसानों की मांग

    लखीमपुर पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा- जब तक मांग पूरी नहीं, तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा। किसानों ने प्रशासन के सामने चार बड़ी मांगें रखी। 

    पहली मांग- मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त किया जाए।

    दूसरी मांग- अजय मिश्रा के बेटे को गिरफ्तार किया जाए।

    तीसरी मांग- मृतकों के परिजन को 1-1 करोड़ का मुआवजा मिले।

    चौथी मांग- मृतकों के परिजन को सरकारी नौकरी मिले।

  • 4 Oct 2021 2:57 AM GMT



    लखीमपुर खीरी में धारा 144 लागू

    लखीमपुर में हुए बवाल के बाद जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। UP शासन ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ CM, पंजाब डिप्टी CM का एयरपोर्ट पर आगमन रोकने के लिये कहा है। 

  • 4 Oct 2021 2:20 AM GMT

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की प्रियंका को रिहा करने की मांग

    सीतापुर: प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 2nd बटालियन गेट पर जमकर हंगामा किया और प्रियंका गांधी को रिहा करने की मांग की है। प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। खबर है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेकेंड बटालियन से निकल रही सीओ की गाड़ी को भी रोक दिया और उसे वापस अंदर भेज दिया। फिलहाल कार्यकर्ता गेट पर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।


  • 4 Oct 2021 2:13 AM GMT


    (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 
    (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

    प्रियंका को लिया गया हिरासत में

    सीतापुर से न्यूजट्रैक के संवाददाता शमी अहमद के अनुसार, यूपी के सीतापुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने लखीमपुर जाते समय हिरासत में ले लिया गया। हालांकि सारी रात प्रियंका गांधी ने पुलिस को चकमा देकर कई बार रूट डायवर्ट किया और पुलिस भी प्रियंका को ढूंढने में नाकाम रही और सारी रात डीएम और एसपी इधर से उधर भागते रहे। प्रियंका गांधी निघासन बॉर्डर तक पहुंची और पुलिस ने उन्हें रोका। जिसके बाद उन्हें वापस हरगांव भेज दिया गया।

    हरगांव से प्रियंका गांधी को पुलिस लाइन लाया गया और फिर पुलिस लाइन से 2nd बटालियन पीएससी में रखा गया है। वहीं कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह 2nd बटालियन के बाहर धरने पर बैठ गए। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। मौके पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और फिर वह प्रियंका गांधी से मिलने सेकंड बटालियन के अंदर चले गए।

  • 4 Oct 2021 2:08 AM GMT

    अजय मिश्र के बेटे समेत 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

    लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के मामले में पुलिस ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के पुत्र आशीष मिश्र समेत 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने धारा 302, 120B और 147 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

  • 4 Oct 2021 2:08 AM GMT



    अखिलेश को रोके जाने के लिए सड़क की गई बंद

    लखीमपुर खीरी में हुए बवाल के बाद विपक्ष नेता जिले के लिए रवाना हो रहे हैं। इसी क्रम में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी लखीमपुर के लिए रवाना हुए हैं, तो वहीं दूसरी ओर उन्हें रोके जाने के लिए सड़क अवरूद्ध कर बंदकर दी गई है।

  • 4 Oct 2021 2:04 AM GMT

    बसपा नेता को मिला ये नोटिस

    लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के संयुक्ति पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) पीयूष मोर्डिया ने बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्र को नोटिस दिया कि लखीमपुर खीरी में हुई घटना के चलते शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू की गई है। राजनैतिक दलों संगठनों के एकत्र होने से कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। अतः जनपद खीरी में स्थिति सामान्य होने तक जनपद की सीमा में किसी भी राजनैतिक दल अथवा संगठन के नेताओं, कार्यकर्ताओं के एकत्र होने अथवा प्रदर्शन किये जाने पर रोक लगा दी गई है। अतः खीरी जनपद का कार्यक्रम स्थगित कर दें।

  • 4 Oct 2021 2:03 AM GMT

    लखीमपुर जाने से राकेश टिकैत को रोका गया

    किसान नेता राकेश सिंह टिकैत को लखीमपुर खीरी में जाने से रोक दिया गया है। बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्र को भी नोटिस दे दी गई है। हालांकि टिकैत ने कहा है कि वह हर हाल में लखीमपुर खीरी जरूर पहुंचेंगे। आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, बसपा नेता मायावती और सपा नेता अखिलेश यादव का लखीमपुर खीरी जाने का कार्यक्रम है।

Shreya

Shreya

Next Story