Lakhimpur Kheri: पुत्र का चेकअप कराने गए थे भाजपा मंडल अध्यक्ष, अस्पताल में हो गया जानलेवा हमला

Lakhimpur Kheri News: भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज मिश्रा अपने 14 वर्षीय पुत्र शौर्य मिश्रा को चिकित्सक को दिखाने हेतु गए थे।

Himanshu Srivastava
Published on: 8 Sep 2022 2:08 PM GMT
Lakhimpur Kheri News In Hindi
X

जख्मी भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज मिश्रा। 

Lakhimpur Kheri News: जिले के ओयल नगर क्षेत्र (Oil Nagar area) से सटे गांव मोतीपुर के समीप एमसीएच जिला अस्पताल में दोपहर करीब एक बजे ओयल क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज मिश्रा (BJP Mandal President Neeraj Mishra) अपने 14 वर्षीय पुत्र शौर्य मिश्रा जो कि बुखार से पीड़ित था उसको चिकित्सक को दिखाने हेतु गए थे। चिकित्सक को दिखाते समय ही भाजपा मण्डल अध्यक्ष नीरज मिश्रा (BJP Mandal President Neeraj Mishra) पर दो सिपाही व एक होमगार्ड द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे नीरज मिश्रा के सिर में गम्भीर चोटें आई और लहूलुहान हो गए।

जानकारी मिलने पर भाजपाईयों का अस्पताल के प्रांगण में हुआ जमावड़ा

ततपश्चात घायल नीरज मिश्रा बेहोश होकर गिर पड़े जैसे तैसे गांव वालों व भाजपाइयों को उक्त घटनाक्रम की जानकारी मिली वैसे ही एमसीएच अस्पताल के प्रांगण में जमावड़ा लगना शुरू हो गया व धरना प्रदर्शन शुरू हो गया।उक्त धरने पर बैठे लहूलुहान मण्डल अध्यक्ष नीरज मिश्रा (BJP Mandal President Neeraj Mishra) से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि मैं अपने बच्चे को अस्पताल दिखाने गया था पर्चा बनवाया डॉक्टर कक्ष में गया तो वहां पर मौजूद सीएमएस डॉ हर्षवर्धन ने डॉ मधौरिया से पूछा कि यही भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज मिश्रा (BJP Mandal President Neeraj Mishra) है इतना कहने के पश्चात सीएमएस ने दो सिपाहियों व होमगार्ड को इशारा किया वैसे ही नीरज मिश्रा को दो सिपाही व होमगार्ड मारने लगे। नीरज मिश्रा का सिर फट गया और वह घायल हो गए।

आपको बताते चले कि कुछ दिवस पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज मिश्रा ने अस्पताल में अव्यवस्था व सीएमएस की अनियमितताओ के सम्बंध में सूबे के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) से अपने लेटर पैड पर शिकायत की थी व ट्विटर पर ट्वीट भी किया था। इसके चलते सीएमएस डॉ हर्षवर्धन (CMS Dr Harsh Vardhan) अत्यंत नाराज़ थे।

भाजपाइयों ने नेशनल हाइवे पर किया प्रदर्शन

उक्त घटनाक्रम के समय अंतराल में ही सदर कोतवाल चंद्रशेखर, सीओ संदीप सिंह,थानाध्यक्ष खीरी पंकज त्रिपाठी, निरीक्षक टीटू कुमार ओयल चौकी स्टाफ हेड कांस्टेबिल राजेश्वर सिंह मौके पर मौजूद रहे। नीरज मिश्रा द्वारा ओयल चौकी पर पहुंच कर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, वहां भाजपाइयों द्वारा ओयल चौकी पर नेशनल हाइवे पर कुछ मिनटों के लिए धरना प्रदर्शन किया। जिले के प्रशासनिक आला अधिकारियों ने भाजपाइयों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी: जिलाध्यक्ष

उक्त घटना की जानकारी जैसे ही भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह (BJP District President Sunil Singh) को हुई वह ओयल पुलिस चौकी पर मौके पर पहुंचे। इस सम्बंध मे भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह (BJP District President Sunil Singh) से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी मुकदमा दर्ज किया जा रहा है चाहे चिकित्सक हो या पुलिसकर्मी दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस प्रकरण के सम्बंध में मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story