बाढ़ का कहर: बहन को कंधे पर लादकर निकले थे दोनों भाई, नहीं बची जान, अजय राय करेंगे परिजनों से मुलाकात

Lakhimpur Kheri News: छात्रा की स्थिति को गंभीर देखकर भाई सरोज और मनोज अपनी बहन को कंधे पर लादकर 5 किलोमीटर तक पैदल चले। लेकिन कोई साधन न मिला और जब साधन मिला तब तक शिवानी की मौत हो चुकी थी।

Himanshu Srivastava
Published on: 14 July 2024 11:39 AM GMT
Student died due to lack of treatment after getting stuck in the flood, Congress State President Ajay Rai will meet the family
X

बाढ़ में फंसकर इलाज के अभाव में छात्रा की हुई थी मौत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय परिजनों से करेंगे मुलाकात: Photo- Social Media

Lakhimpur Kheri News: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी और घाघरा नदी दोनों अपने उफान पर हैं। जहां शारदा नदी और घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके कारण इलाके में बाढ़ की समस्या बनी हुई है। बाढ़ के कारण 15 वर्षीय कक्षा 12 की छात्रा को इलाज न मिल पाने के कारण छात्रा की मौत हो गई।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी कोतवाली इलाके के एलन गंज महाराज नगर निवासी कक्षा 12 की छात्रा 15 वर्षीय शिवानी अपने दो भाइयों सरोज और मनोज के साथ पलिया में रुक कर पढ़ाई करती थी। शिवानी की तबीयत अचानक दो दिन पहले खराब हो गई थी। जहां चिकित्सकों को दिखाया गया। जांच में शिवानी को टाइफाइड की बीमारी निकली थी। चिकित्सकों ने शिवानी को बड़े डॉक्टर के यहां इलाज करने की सलाह दी। लेकिन बाढ़ की वजह से पलिया तहसील इलाके का संपर्क टूटा हुआ था। जहां रेल लाइन शारदा नदी में आई बाढ़ की चपेट में आ गई थी। तो वहीं सभी संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हो गए थे जब साधन मिला तो तब तक शिवानी की मृत्यु हो चुकी थी।

बहन को कंधे पर लादकर चले दोनों भाई

छात्रा की स्थिति को गंभीर देखकर भाई सरोज और मनोज अपनी बहन को कंधे पर लादकर 5 किलोमीटर तक पैदल चले। लेकिन कोई साधन न मिला और जब साधन मिला तब तक शिवानी की मौत हो चुकी थी। हालांकि जिला प्रशासन लाख दावे करले की सब कुछ सही है लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। बाढ़ की वजह से लोग काफी परेशान हैं।

छात्रा के परिजनों से मुलाकात करेंगे- कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज लखीमपुर में बाढ़ में फंसकर इलाज के अभाव में दम तोड़ने वाली छात्रा के परिजनों से मुलाकात करेंगे। 12वीं की छात्रा का शव उसके दो भाई कंधे पर लादकर 5 किलोमीटर पैदल चलकर घर लाए थे। मामला मैलानी थाने के एलनगंज गांव का है। आज इसी गांव में छात्रा के परिवार के लोगों से मिलने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जाएंगे।

बता दें कि गांव एलन गंज जाने के लिए 8 किलोमीटर जंगल के बीच से होकर जाना पड़ता है। यातायात के साधन वहां पर उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बैलगाड़ी या ट्रैक्टर से जा सकते हैं। रास्ते शारदा नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण डूब गए हैं । सड़क और रेल लाइन टूट गई है। ऐसे में बहन को समय से इलाज नहीं दिला सके।

बड़े भाई मनोज ने बताया

मृतक लड़की का नाम शिवानी (15) है। उसके बड़े भाई मनोज ने बताया कि हम तीनों भाई-बहन पलिया में रुक कर पढ़ाई करते हैं। बहन की तबीयत 2 दिन पहले पलिया में खराब हुई थी। डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टरों ने जांच लिख दी।

जांच में शिवानी को टाइफाइड की बीमारी निकली जिसके चलते शिवानी को डॉक्टर ने दवा देकर के अस्पताल में एडमिट कर लिया। शिवानी की हालत बिगड़नी शुरू हो गई। बरसात के चलते पलिया शहर टापू में तब्दील हो गया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story