×

Kheri News: दबंगों ने जिला पंचायत सदस्य पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Lakhimpur Kheri: प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली मझगई इलाके के मुर्गहा गांव में दबंगों का आतंक देखने को मिला, यहां दबंगों ने पेड़ काटने का विरोध करने पर जिला पंचायत सदस्य को बेहरमी से लाठी-डंडों से पिटाई की।

Himanshu Srivastava
Published on: 17 Jun 2024 12:43 PM GMT
Kheri News: दबंगों ने जिला पंचायत सदस्य पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल
X

Lakhimpur Kheri: प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली मझगई इलाके के मुर्गहा गांव में दबंगों का आतंक देखने को मिला, यहां दबंगों ने पेड़ काटने का विरोध करने पर जिला पंचायत सदस्य को बेहरमी से लाठी-डंडों से पिटाई की। यही नहीं, बांके से भी हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को को दी।

जानकारी के मुताबिक, लखीमपुर खीरी के मझगई थाना क्षेत्र के मुर्गहा गांव में जिला पंचायत सदस्य वेद राम चौहान के खेत में खड़े सेमल के पेड़ को गांव के ही कुछ लोगों ने चोरी से काट लिया था। इसकी जानकारी होने पर वेदराम रविवार शाम को पेड़ का काटने वालों के यहां शिकायत करने गए, जहां दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। इस बीच विवाद होता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए तो दबंग भाग गए।

पुलिस से कार्रवाई की मांग

जिला पंचायत सदस्य वेदराम लहूलुहान हालत अपने परिजनों के साथ थाने गए, जहां उन्होंने हमलावरों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद पीड़ित जिला पंचायत सदस्य वेद राम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story