×

Lakhimpur News: राष्ट्रीय कुर्मी महासंघ द्वारा आयोजित किसान महापंचायत हुई स्थगित, जानें क्या रही वजह

Lakhimpur News: राष्ट्रीय कुर्मी महासंघ द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर होने वाली महापंचायत को स्थगित कर दिया गया है। इसे लेकर किसानों सहित आम लोगों में भी तमाम तरह के सवाल उठने लगे थे।

Himanshu Srivastava
Published on: 8 Feb 2024 11:53 AM GMT
lakhimpur news
X

लखीमपुर में किसान महापंचायत स्थगित (न्यूजट्रैक)

Lakhimpur News: राष्ट्रीय कुर्मी महासंघ द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर होने वाली महापंचायत को स्थगित कर दिया गया है। इसे लेकर किसानों सहित आम लोगों में भी तमाम तरह के सवाल उठने लगे थे। इसके बाद राष्ट्रीय कुर्मी महासंघ के पदाधिकारी ने पत्रकारों से बात करते महापंचायत के स्थगित होने के कारण को स्पष्ट किया। साथ ही इस दौरान उन्होंने इस महापंचायत को किए जाने के कारण भी बताएं।

पत्रकार वार्ता में बोलते हुए राष्ट्रीय कुर्मी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव बहादुर पटेल ने बताया कि किसानों को एमएसपी का सही मूल्य नहीं मिल रहा था, छुट्टा आवारा पशुओं से किसान परेशान हैं, गन्ना भुगतान समय पर नहीं हो रहा है, ना ही गन्ने के मूल्य को बढ़ाया जा रहा है। जिससे किसान को लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण तमाम किसान परेशान हैं। ऐसी तमाम समस्याएं हैं जिन पर शासन और प्रशासन का ध्यान केंद्रित करने के लिए 11 फरवरी को कस्ता क्रेशर पर महापंचायत का आयोजन किया गया था, लेकिन इसकी परमिशन के लिए जब शासन और प्रशासन से संपर्क किया गया तो पता चला कि इस दिन हजारों छात्रों का कंपटीशन एग्जाम है। जिसे देखते हुए फिलहाल महासभा ने इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा ने बताया कि इस महापंचायत को लेकर करीब 50 से 60 हजार किसान कस्ता क्रेशर पर एकत्रित होने वाला था। शासन प्रशासन को इसकी जानकारी थी। शायद इसीलिए इसकी परमिशन नहीं दी गई है, लेकिन हमारा संगठन कोई राजनीतिक संगठन नहीं है। हम किसानों के हक के लिए आगे भी आवाज उठाते रहेंगे। जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि जिले में होने वाली इस महापंचायत के स्थगित होने के बाद जो तमाम तरह के कयास लगाया जा रहे थे, उन पर विराम लगाने के लिए ही राष्ट्रीय कुर्मी महासंघ द्वारा इस प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है। अगर शासन प्रशासन द्वारा बात नहीं मानी जाएगी तो हम इसे लेकर आगे आंदोलन करेंगे।

राष्ट्रीय सचिव अखिलेश वर्मा ने बताया कि कुर्मी महासंघ द्वारा 11 फरवरी को शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। जिसके माध्यम से किसानों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय कुर्मी महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। लखनऊ महानगर महासचिव नितिश कुमार वर्मा, महानगर लखनऊ अध्यक्ष जय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पटेल उपस्थित रहे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story