×

'पात्र को मिले योजनाओं का लाभ', बोले- सदर विधायक योगेश वर्मा...PM के कटआउट संग सेल्फी खिंचवाने की होड़

Lakhimpur Kheri News: डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को "विकसित भारत का संकल्प" दिलाया। विधायक योगेश वर्मा ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को हित पत्र देकर सम्मानित किया।

Himanshu Srivastava
Published on: 1 Jan 2024 10:42 AM GMT
Lakhimpur Kheri News:
X

सदर विधायक योगेश वर्मा, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, पालिका अध्यक्ष डॉ ईरा श्रीवास्तव, अरविंद सिंह संजय एवं अन्य (Social Media) 

'पात्र को मिले योजनाओं का लाभ', बोले- सदर विधायक योगेश वर्मा...PM के कटआउट संग सेल्फी खिंचवाने की होड़: नगर पालिका परिषद की ओर से सोमवार (01 जनवरी) को नगरीय क्षेत्र के हीरालाल धर्मशाला से तहसील मार्ग पर समारोहपूर्वक 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समारोह का शुभारंभ विधायक (सदर) योगेश वर्मा, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, पालिका अध्यक्ष डॉ ईरा श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय ने किया। इस दौरान एडीएम संजय सिंह, एसडीएम श्रद्धा सिंह, ईओ संजय कुमार के साथ दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सदर विधायक बोले- पात्र को मिले योजनाओं का लाभ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सदर योगेश वर्मा ने कहा कि, 'सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी योजना के तहत 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' निकाली जा रही है। विभिन्न योजनाओं के लिए वंचित और पात्र व्यक्तियों का चयन करते हुए लाभान्वित किया जा रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाना एवं प्रमुख सरकारी योजनाओं की शत-प्रतिशत परिपूर्णता हासिल करना है'।

DM बोले- प्रत्येक व्यक्ति तक हो योजनाओं की पहुंच

इस अवसर पर जिले के डीएम महेंद्र बहादुर सिंह (DM Mahendra Bahadur Singh) ने कहा कि, 'सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचे, जिसे साकार करने में यह यात्रा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सर्वप्रथम वंचित लोगों को केंद्र, प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने का संकल्प है। उसके बाद वंचित समुदायों और प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं से संतृप्ति करने का लक्ष्य रखा गया है'।

'विकसित भारत' की संकल्पना को साकार किया जा रहा

पालिका अध्यक्ष डॉ ईरा श्रीवास्तव ने कहा कि, प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई यह यात्रा केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहे लोगों तक पहुंच रही है। जिसके माध्यम से वंचितों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। साथ ही, एक सुगम जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही है। इस यात्रा के माध्यम से जन-जन की सेवा करने और 'विकसित भारत' की संकल्पना को साकार करने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं।

डीएम ने दिलाया "विकसित भारत का संकल्प"

कार्यक्रम में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने उपस्थित जनसमूह को "विकसित भारत का संकल्प" दिलाया। विधायक योगेश वर्मा ने डीएम, पालिकाध्यक्ष संग केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को हितपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने आईईसी प्रचार वाहन का अवलोकन करते हुए पीएम के रिकॉर्डेड उद्बोधन को देखा और सुना गया। इसके बाद केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टालो का अवलोकन किया। कार्यक्रम के अंत में ईओ संजय कुमार ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर पीओ डूडा डॉ अजय कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग संजय सिंह, ईई विद्युत शैलेंद्र कुमार, डीएसओ अंजनी कुमार सिंह सहित नगर पालिका का समस्त स्टाफ, लाभार्थी व सम्मानित नगरवासी उपस्थित रहे।

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने उपस्थित जनसमूह को भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने, देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने और नागरिक होने का कर्तव्य निभाने का संकल्प दिलाया।

Lakhimpur Kheri News: कार्यक्रम में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने उपस्थित जनसमूह को "विकसित भारत का संकल्प" दिलाया। विधायक योगेश वर्मा ने डीएम, पालिकाध्यक्ष संग केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को हित पत्र देकर सम्मानित किया।

विधायक सदर योगेश वर्मा, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, पालिकाध्यक्ष डॉ ईरा ने कार्यक्रम में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टालो का अवलोकन किया। स्टालो पर मौजूद कार्मिकों से जरूरी जानकारी लेकर उत्साह, मनोबल बढ़ाया। निर्देश दिए कि स्टालों के जरिए न केवल योजनाओं की जानकारी दी जाए बल्कि उन्हें योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित भी किया जाए।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story