Lakhimpur Kheri News: विषम परिस्थितियों में फंसे लोगों का मददगार बना प्रशासन, NDRF ने किया रेस्क्यू

Lakhimpur Kheri News: धौरहरा तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम समदहा में विषम परिस्थितियों में 18 लोगों के फसे होने की सूचना मिली। सूचना पर क्विक रेस्पॉन्ड करते हुए फसे लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की मदद से ऑपरेशन चलाया गया।

Himanshu Srivastava
Published on: 11 July 2024 1:29 PM GMT
Lakhimpur Kheri News
X

Lakhimpur Kheri News (Pic: Newstrack)

Lakhimpur Kheri News: डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देशन में गुरुवार को धौरहरा तहसील प्रशासन ने NDRF के 30 सदस्यीय दल की मदद से धौरहरा तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम समदहा में विषम परिस्थितियों में फंसे 18 लोगो रेस्क्यू कराया और तहसील गोला प्रशासन ने एनडीआरएफ की मदद से गोला तहसील क्षेत्र के करसौर के मजरा नयापुरवा के छह लोग को रेस्क्यू कर सकुशल बचाया गया।

गुरुवार सुबह से एसडीएम राजेश कुमार ने धौरहरा तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम समदहा में विषम परिस्थितियों में 18 लोगों के फसे होने की सूचना मिली। सूचना पर क्विक रेस्पॉन्ड करते हुए फसे लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की मदद से ऑपरेशन चलाया गया। NDRF के 30 सदस्यीय इस दल ने मोटर बोट की मदद से सभी फसे लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीएम राजेश कुमार ने तहसीलदार आदित्य विशाल के साथ रेस्क्यू किए गए लोगों को भोजन राहत सामग्री और बिस्किट वितरित किए।

भैंस चराने गए छह व्यक्तियों को एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

गोला तहसील क्षेत्र के करसौर के मजरा नयापुरवा के छह लोग भैंस चराने के लिए गए थे, जलस्तर बढ़ने पर वह वहीं फंस गए। निकटवर्ती ऊंचे स्थान पर शरण ली। आज प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने एनडीआरएफ दल को बुलाकर छह लोग (हेमनाथ, राधेश्याम, सूबेदार, राम बिलास, युवराज सिंह, अवधेश निवासीगण करसौर) को न केवल रेस्क्यू कराया। इस दौरान एसडीएम विनोद गुप्ता ने तहसीलदार सुखबीर सिंह के साथ रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों को खाद्यान्न प्रदान कर सुरक्षित उनके घरों तक भिजवाया। वहीं एसडीएम ने तहसीलदार सुखबीर सिंह के साथ ग्राम गुजरा की ढाई सौ प्रभावित परिवारो से भेंटकर उनका कुशल क्षेम जाना एवं उन्हें राशन किट वितरित कर सांत्वना दी।

बाढ़ प्रभावित गांवों में प्रशासन ने बांटा भोजन

एसडीएम कार्तिकेय सिंह की अगुवाई में गुरुवार को तहसील प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्राम मकनपुर, श्रीनगर, गजरौरा, सरखना पूरब, बसंतपुर कला, बिजौरिया, पटिहान, भनपुरी, कमलापुर, संपूर्णानगर, मिर्चिया, हंसनगर, पंजाब घाट, बमनगर, मेहंदीपुर, बेला, नगला, पटवारा, बिलैया, अतरनगर, चंबरबोज में लंच वितरण किया। एसडीएम कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार आरती यादव ने भ्रमणशील रहकर प्रभावित गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्हें निकटवर्ती बाढ़ चौकियों में शिफ्ट होने का भी अनुरोध किया।

तिकुनिया में एसडीएम ने प्रभावित परिवारों को बांटा खाद्यान्न किट

तहसील प्रशासन द्वारा तिकुनिया में बाढ़ प्रभावित गांव नया पिंड एवं जनकपुरी के प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न किट का वितरण किया गया। एसडीएम राजीव निगम ने प्रभावित परिवारों से उनका दुख दर्द जानते हुए खाद्यान्न किट प्रदान की। राशन सामग्री किट में लाई (धान की) 05 किग्रा, भूना चना 02 किग्रा, गुण (प्लास्टिक पैक में) 01 किग्रा, बिस्कुट 10 पैकेट (50 ग्राम प्रति पैकेट), मचिस 01 पैकेट (06 पीस प्रति पैकेट), मोमबत्ती मोटी 50 ग्राम प्रति पैकेट 01 पैकेट, नहाने के साबुन 02, जरीकेन 01 (20 लीटर), तिरपाल 01, आटा और चावल 10-10 किग्रा, अरहर दाल 02 कि०ग्रा०, आलू 10 किग्रा, हल्दी 200 ग्राम, मिर्च 100 ग्राम, सब्जी मसाला 200 ग्राम, सरसों का तेल एक लीटर, नमक आयोडाइज्ड एक किग्रा दी जा रही है।

मंगलीपुरवा, सिंधिया के प्रभावित परिवारों को प्रशासन ने बांटी खाद्यान्न किट

सदर - उप जिलाधिकारी (सदर) अश्विनी सिंह एवं तहसीलदार (सदर) सुशील प्रताप सिंह सदर तहसील प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित गांव मंगलीपुरवा के प्रभावित परिवारों को बाढ़ चौकी मिलपुरवा और सिंधिया के प्रभावित परिवारों को खमरिया बाढ़ चौकी पर खाद्यान्न किट वितरित की। प्रशासन ने प्रभावित ग्राम रेहरिया खुर्द, रेहरिया कला, गल्होरा, जंगल नंबर 11, नरहर, इच्छाराम पुरवा, जदीदपुरवा, पिपरागूम, गोपलापुर आदि ग्रामों में भोजन पैकेट को दोनों टाइम वितरण किया जा रहा है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story