×

Yogi Adityanath: राष्ट्रपति कोविंद के बाद, केंद्रीय मंत्रियों गडकरी, प्रधान, अनुराग ठाकुर से मिले योगी

Up Election Result 2022: प्रचंड जीत के बाद आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 14 March 2022 4:54 AM GMT (Updated on: 14 March 2022 9:11 AM GMT)
Up Election Result 2022
X

राष्ट्रपति कोविंद के बाद, केंद्रीय मंत्रियों गडकरी, प्रधान, अनुराग ठाकुर से मिले योगी 

Yogi Adityanath Latest News: अअपने दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी के कई दूसरे नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इसी क्रम में उन्होंने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।

इसके अलावा योगी ने केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर, से भी मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ रविवार को दिल्ली पहुंचे थे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दो घंटे की लंबी बैठक की।

इसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के आवास पर जाकर उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता दिया। अमित शाह से मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की। इसके अलावा योगी ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से भी भेंट की।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें यूपी में मिली बड़ी सफलता पर बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। उन्होंने सुबह 10.15 बजे राष्ट्रपति भवन जाकर उनसे मुलाकात की। जबकि इसके पहले सुबह 9.45 बजे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले। योगी आदित्यनाथ का 12 बजे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने का कार्यक्रम था। इसके बाद उन्होंने दोपहर 1.30 बजे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात की।


इस मौके पर केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें यूपी में मिली बड़ी सफलता पर बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। उन्होंने सुबह 10.15 बजे राष्ट्रपति भवन जाकर उनसे मुलाकात की। जबकि इसके पहले सुबह 9.45 बजे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले। योगी आदित्यनाथ का 12 बजे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने का कार्यक्रम था। इसके बाद उन्होंने दोपहर 1.30 बजे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात की।


नए मंत्रिमंडल को लेकर सलाह मशवरा करेंगे

बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ इन नेताओं से मिलकर प्रदेश में होने वाले नए मंत्रिमंडल को लेकर सलाह मशविरा करेंगे। इसके लिए केन्द्रीय नेतृत्व से सहमति मिलने के लिए ही वह दिल्ली प्रवास पर है।उम्मीद है कि नए मंत्रिमंडल में नए चेहरों को मौका मिल सकता है जबकि चुनाव में कड़ी मेहनत करने वाले पार्टी पदाधिकारियों को भी मौका दिया जाएगा।


मंत्रिमंडल में स्थान पाने को लेकर विधानपरिषद सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का नाम चर्चा में हैं। चुनाव में 11 मंत्रियों के हारने के बाद उनकी जगह रिक्त हो रही है जबकि तीन मंत्रियों के समाजवादी पार्टी मे चले जाने और तीन का टिकट काटे जाने से 17 मंत्रियों की पहले से ही छुट्टी हो चुकी है।

महिलाओं में अदिति सिंह एक नया नाम हो सकता है

विधानसभा चुनाव में दूसरी बार विधायक बने और बडे़ अंतर से जीतने वाले केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, गर्वनर पद से इस्तीफा देकर चुनाव जीतने वाली बेबीरानी मौर्य को दलित चेहरे के तौर पर मंत्रिमंडल में जगह मिलने के आसार हैं। इनके अलावा महिलाओं में अदिति सिंह एक नया नाम हो सकता है।

चुनाव के ठीक पहले वीआरएस लेकर भाजपा में शामिल होने वाले आईपीएस अधिकारी असीम अरुण और राजेश्वर सिंह को मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। संगठन में कार्य करने वाले युवा नेता दयाशंकर सिंह के विधायक बनने के बाद उन्हे मंत्रिमंडल में जगह दिए जाने की पूरी संभावना है। इनके अलावा नेता प्रतिपक्ष रामगोबिन्द चौधरी को चुनाव हराने वाली केतकी सिंह को मंत्री बनाए जाने की बात कही जा रही है।

सरवन निषाद को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना

सहयोगी दलों को भी मंत्रिमंडल में स्थान दिया जाएगा जिसमें अपनादल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल और राकेश धर त्रिपाठी के अलावा निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के बेटे चौरी चौरा से विधायक सरवन निषाद को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की पूरी संभावना है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story