×

हत्या के आरोप में हाई वे पर शव रख कर हंगामा, पथराव और लाठी चार्ज में कई घायल

पुलिस ने जब जबरन शव उठाना चाहा तो पथराव शुरू हो गया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्च कर दिया और जवाबी पत्थरबाजी भी की। पुलिस ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। इस हंगामे के कारण हाईवे घंटों जाम रहा और अफरातफरी मची रही।

zafar
Published on: 29 May 2017 8:05 PM GMT
हत्या के आरोप में हाई वे पर शव रख कर हंगामा, पथराव और लाठी चार्ज में कई घायल
X

आगरा: थाना ऐतमादपुर में मिले युवक के शव को नेशनल हाईवे-2 पर रख कर मृतक के परिजनों ने जाम लगा दिया और जम कर हंगामा किया। जाम खत्म कराने के लिए पुलिस ने जबरन शव को उठा लिया तो पथराव शुरू हो गया। इसके बाद हुए लाठी चार्ज में महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गये।

यह भी पढ़ें...सहारनपुर: मायावती के शब्बीरपुर पहुंचने से पहले हुआ हंगामा, लोगों ने प्रशासन मुर्दाबाद के लगाए नारे

जाम और झड़प

आगरा-कानपुर नेशनल हाई वे पर जाम खत्म कराने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों पर लाठी चार्ज किया। जाम खोलने के लिए पुलिस ने बलपूर्वक सड़क पर रखा शव उठा कर पुलिस की गाड़ी में डाल लिया। इसके बाद छीना झपटी और पथराव में कई लोग घायल हो गये।

यह भी पढ़ें...सड़क हादसे में मौत के बाद हंगामा, मृतका की बेटी को पुलिस ने पीटा, केंद्रीय मंत्री का विरोध

सोमवार सुबह आगरा के थाना एदमादपुर के तहत रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव मिला था। शव की पहचान राहुल के रूप में हई। मृतक राकेश नगर का निवासी था और पशुओं का व्यापार करता था। मृतक के परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या की गयी है। गुसाये परिजनों ने आगरा कानपूर हाईवे पर शव रख कर जाम कर दिया।

यह भी पढ़ें...सुहाग नगरी में सड़क पर फेंकी गईं चूड़ियां, दिहाड़ी बढ़ाने को लेकर चूड़ी मजदूरों ने किया हंगामा

लाठी चार्ज

जाम खुलवाने पहुंची पुलिस के साथ लोगों की झड़प हो गई। पुलिस ने जब जबरन शव उठाना चाहा तो पथराव शुरू हो गया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्च कर दिया और जवाबी पत्थरबाजी भी की। पुलिस ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। इस हंगामे के कारण हाईवे घंटों जाम रहा और अफरातफरी मची रही।

आगे स्लाइड्स में देखिये कुछ और फोटोज...

zafar

zafar

Next Story