Ambedkar Nagar News: वाजिदपुर में महिलाओं पर पुलिसिया तांडव, भाजपा राज का आईना

Ambedkar Nagar News: वाजिदपुर कांड भाजपा राज में महिलाओं और आम जनता पर पुलिसिया तांडव और बर्बरता की नजीर है। यह आरोप जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने लगाया है।

Anant kushwaha
Published on: 7 Nov 2022 11:05 AM GMT
District Congress President Amit Kumar Verma said police orgy on women in Wajidpur, mirror of BJP rule
X

वाजिदपुर मामला: जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने कहा वाजिदपुर में महिलाओं पर पुलिसिया तांडव, भाजपा राज का आईना

Ambedkar Nagar News: वाजिदपुर कांड (Wajidpur Case) भाजपा राज (BJP Government) में महिलाओं और आम जनता पर पुलिसिया तांडव और बर्बरता की नजीर है। जिस तरह से महिलाओं पर लाठीचार्ज किया गया उसने अंग्रेजी हुकूमत को भी शर्मसार कर दिया है। यह आरोप जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने लगाया है। वह कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल के साथ घटना स्थल पर जनता का दुख और पीड़ा देख रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर साहब (Babasaheb Dr. Bhimrao Ambedkar) की प्रतिमा पर कालिख पोतने से शुरू हुए विवाद का हैवानियत में तब्दील हो जाना शर्मनाक है।

जिला कांग्रेस कमेटी अम्बेडकर नगर के मीडिया प्रभारी डा. विजय शंकर तिवारी ने बताया कि उप्र कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा की अगुवाई में उप्र कांग्रेस सचिव मो अनीश खान, अमित जायसवाल, पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू, उप्र किसान कांग्रेस सचिव संजय यादव, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल वर्मा, रामजी वर्मा और बृजेश सिंह सहित 12 सदस्यीय जिला कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल वाजिदपुर जलालपुर पुलिसिया तांडव घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।

कानून के रखवाले बने अत्याचार का प्रतीक

उप्र कांग्रेस सचिव मो अनीश खान ने कहा कि भाजपा राज में कोई भी सुरक्षित नहीं है। कानून के रखवाले अब अत्याचार का प्रतीक बन गये हैं। उप्र कांग्रेस सचिव अमित जायसवाल ने कहा कि पुलिस ने जगह जगह रोक लगाकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को जिस तरह से जाने से रोका गया। वह घोर निंदनीय और दलितों, महिलाओं पर पुलिस बर्बरता, तांडव का साक्ष्य मिटाने की कोशिश है। दोषी पुलिस वालों को निलंबित कर एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष और सख्त कार्यवाही जरूरी है।

जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने कहा कि वह घटना की पूरी जानकारी प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व को भेज रहे हैं दलितों, महिलाओं पर बर्बर अत्याचार के खिलाफ न्याय के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी। प्रतिनिधिमंडल के साथ शोयेब खान, बिट्टू यादव, राजू यादव, धर्मेन्द्र भारती, पिंटू राजभर और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story