विधि आयोग के चेयरमैन जस्टिस रवीन्द्र सिंह का इस्तीफा, पिछले वर्ष हुई थी नियुक्ति

त्यागपत्र में जस्टिस सिंह ने आगे यह भी लिखा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बहुत ही ऊर्जावान, योग्य, कर्मठ, संवेदनशील और त्यागी संत हैं। मै उनका सम्मान करता हूं तथा कामना करता हूं कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बने तथा प्रदेश का बहुमुखी विकास हो।

zafar
Published on: 27 March 2017 8:40 AM GMT
विधि आयोग के चेयरमैन जस्टिस रवीन्द्र सिंह का इस्तीफा, पिछले वर्ष हुई थी नियुक्ति
X

इलाहाबाद: हाईकोर्ट के जज रहे विधि आयोग उत्तर प्रदेश के चेयरमैन जस्टिस रवीन्द्र सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| राज्यपाल को संबोधित अपने इस्तीफे में जस्टिस सिंह ने कहा है कि वह स्वेच्छा से बिना किसी राजनीतिक दबाव के इस्तीफा दे रहे हैं।

पिछले वर्ष हुए थे नियुक्त

त्यागपत्र में जस्टिस सिंह ने आगे यह भी लिखा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बहुत ही ऊर्जावान, योग्य, कर्मठ, संवेदनशील और त्यागी संत हैं। मै उनका सम्मान करता हूं तथा कामना करता हूं कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बने तथा प्रदेश का बहुमुखी विकास हो।

वर्ष 1953 में मैनपुरी के गांव मेदेपुर में जन्म लेने वाले जस्टिस सिंह वर्ष 2004 में हाईकोर्ट के जज नियुक्त हुए थे। वह 1 जुलाई 2015 को रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद सपा सरकार में 16 मई 2016 को जस्टिस सिंह विधि आयोग के चेयरमैन नियुक्त हुए थे।

इस्तीफे का संभावित कारण

जस्टिस सिंह के अचानक इस्तीफे के पीछे क्या कारण हो सकते हैं, इस पर कानून से जुड़े जानकारों की अलग अलग राय हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस्तीफा देने के पीछे यह कारण हो सकता है कि वर्तमान सरकार इस पद को आगे जारी न रख इसे भंग कर सकती है।

zafar

zafar

Next Story