×

वकीलों ने पुलिस पर जमकर चलाए पत्थर, कई पुलिस कर्मी घायल

यूपी के बाराबंकी जिले में गुरुवार को पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों गुटों के बीच जमकर पत्थर चले और करीब 5 किमी लंबा जाम लग गया।

Dharmendra kumar
Published on: 24 Jan 2019 11:48 AM GMT
वकीलों ने पुलिस पर जमकर चलाए पत्थर, कई पुलिस कर्मी घायल
X

बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी जिले में गुरुवार को पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों गुटों के बीच जमकर पत्थर चले और करीब 5 किमी लंबा जाम लग गया।

यह भी पढ़ें.....इन लक्षणों से पहचानें आपका जुकाम साइनस तो नहीं बन गया

अधिवक्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने साथी अधिवक्ता और उसके रिश्तेदार के साथ गलत व्यवहार किया है। आरोप लगा रहे अधिकवक्ताओं ने पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की। वकीलों की पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। आक्रामक वकीलों को खदड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

यह भी पढ़ें.....गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में ईडी का यूपी समेत देश के कई राज्यों में छापा

दरअसल उपद्रवी वकीलों का आरोप है कि बीती रात बार के पदाधिकारी रह चुके मनोज श्रीवास्तव अपने साले के साथ लखनऊ से रामनगर जा रहे थे। तभी बस स्टेशन से कुछ दूरी पर रोडवेज बस ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मनोज श्रीवास्तव ने 100 नंबर डायल करके पुलिस को बुलाया। जिसके बाद मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें.....MP के पूर्व CM बाबूलाल गौर बोले, कांग्रेस के टिकट पर कर रहा हूं विचार

सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज शिखा सिंह ने अधिवक्ता मनोज श्रीवास्तव और उनके साले के साथ अभद्रता और हाथापाई भी की। इसके बाद शिखा सिंह ने दोनों लोगों को ले जाकर कोतवाली के लॉकअप में डाल दिया। अधिवक्ता के साथ उनका जो साला था उसकी 2 दिन बाद शादी है। पुलिस के इसी गलत व्यवहार के खिलाफ वकील प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी मांग थी कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी उन लोगों का गुस्सा शांत नहीं होगा।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story