×

Lucknow: साथी की मौत से गुस्साए वकीलों का प्रदर्शन, 50 लाख मुआवजे की मांग..लगा भीषण जाम

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार को सड़क हादसे में घायल एक वकील की मौत हो गई। साथी की मौत से गुस्साए वकीलों ने मृतक के शव को कलेक्ट्रेट गेट पर रख प्रदर्शन किया।

aman
Written By amanReport Ashutosh Tripathi
Published on: 23 Nov 2022 10:39 AM GMT (Updated on: 23 Nov 2022 2:28 PM GMT)
lawyers protested against the death of their colleague kaushalendra dwivedi at collectorate lucknow
X

लखनऊ में कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते वकील (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी) 

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार (23 नवंबर) को सड़क हादसे में घायल एक वकील की मौत हो गई। साथी की मौत से गुस्साए वकीलों ने मृतक के शव को कलेक्ट्रेट गेट पर रखकर प्रदर्शन किया। मृत वकील का नाम शैलेन्द्र अवस्थी है। वो लखनऊ बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रह चुके थे। बीते दिनों अलीगंज थाना क्षेत्र में उनका एक्सीडेंट हुआ था। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान आज उन्होंने दम तोड़ दिया।

शैलेन्द्र अवस्थी दो हफ्ते पहले सड़क हादसे में घायल हो गए थे। तब से वो अस्पताल में भर्ती थे। इलाज के दौरान आज शैलेन्द्र अवस्थी का निधन हो गया। उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही साथ वकीलों में गुस्सा देखने को मिला। अधिवक्ताओं का आक्रोश इतना था कि, बुधवार को शव के साथ लखनऊ कलेक्ट्रेट पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे।


50 लाख रुपए मिले मुआवजा

मृत वकील शैलेन्द्र अवस्थी के साथियों की मांग थी कि, उनके परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। वकीलों का आरोप है कि, सड़क हादसे मामले में अलीगंज थाना प्रभारी ने कोताही बरती। उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं की। वकीलों की भीड़ कलेक्ट्रेट परिसर जुटी और प्रदर्शन करने लगी। धीरे-धीरे वकीलों का झुंड स्वास्थ्य भवन जा पहुंचा। साथ की मौत के बाद आज वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।


भारी जाम में फंसे स्कूली बच्चे

वकीलों के प्रदर्शन की वजह से लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर भीषण जाम लगा रहा। सैकड़ों गाड़ियां जाम में फंसी रही। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल से लौटने वाले बच्चों को हुई। जाम में फंसे बच्चे गाड़ियों से बाहर झांकते दिखे।










सभी फोटो- आशुतोष त्रिपाठी

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story