Lucknow News: इन्वेस्टर्स समिट और G20 बैठक से पहले स्मारकों को दुरुस्त करने में लगा LDA, म्यूजिकल फाउंटेन पांच साल बाद होगा शुरू

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में फरवरी में होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और G20 बैठक से पहले गोमती बिहार पार्क में लगा म्यूजिकल फाउंटेन फिर से 5 साल बाद शुरू होने जा रहा है।

Prashant Dixit
Published on: 27 Dec 2022 3:46 PM GMT (Updated on: 29 Dec 2022 10:55 AM GMT)
Lucknow News
X

Lucknow News (Social Media)

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में फरवरी में होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और G20 बैठक से पहले गोमती बिहार पार्क में लगा म्यूजिकल फाउंटेन फिर से शुरू होगा। कुछ तकनीकी खराबी के चलते यह म्यूजिकल फाउंटेन बीते 5 सालो से बंद पड़ा है। इसके अलावा शहर के सभी प्रमुख स्मारकों को भी दुरुस्त करवाया जा रहा है। इन कार्यो को जल्द करवाने के एलडीए वीसी ने बैठक कर स्मारक अनुभाग से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

नए साल पर लखनऊ में दो बड़े आयोजन

आपको बता दें, कि फरवरी महीने में राजधानी लखनऊ में दो बड़े आयोजन होने हैं। जिसमें देश विदेश की बड़ी हस्तियां लखनऊ या यहां होते हुए दूसरी जगह जाएंगी। ऐसे में उन सभी लोग को शहर सुंदर दिखाने के लिए एलडीए अधिकारी शहर को सुंदर बनाने में जुटे हैं। एलडीए वीसी डॉ इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया, कि 1090 चौराहा स्थित गोमती बिहार पार्क में तकनीकी खराबी के कारण कई वर्षों से म्यूजिकल फाउंटेन बंद था। अभी कुछ दिन पहले ही अधिकारियों को उसे ठीक करवा कर जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए गए थें। जो म्यूजिकल फाउंटेन फिर से शुरू होने वाला है।

LDA स्मारकों से हटाए जाएंगे अतिक्रमण

एलडीए स्मारक समिति की जनसंपर्क अधिकारी ने बताया, कि एलडीए वीसी के निर्देश पर स्मारकों से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को अम्बेडकर स्मारक के बाहर से अतिक्रमण हटाया गया हैं। उन्होंने बताया, कि स्मारकों के सौंदर्यीकरण को लेकर भी योजना बनाई गई है। इसके तहत स्मारकों के गेट और परिसर को खूबसूरत पेड़ों से सजाया जाएगा। इसके साथ ही टूटे पत्थर भी दुरुस्त होगें। जो भी खामियां मिलेंगी उनको सही करवाया जाएंगा।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story