Barabanki Tenduaa Video: साल भर से क्षेत्र में देखा जा रहा तेंदुआ, दहशत में जी रहे ग्रामीण, अधिकारी मौन

Barabanki Tenduaa Video: ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना पर वन विभाग की टीम क्षेत्र में आकर खानापूर्ति कर वापस लौट जाती है। वन विभाग की ढुलमुल रवैया से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है।

Sarfaraz Warsi
Published on: 19 Aug 2022 1:36 PM GMT
Leopard being seen in the area for a year in barabanki
X

Leopard being seen in the area for a year in Barabanki (Image: Newstrack)

Barabanki Tenduaa Video: बाराबंकी जिले के रामनगर तहसील क्षेत्र के रमपुरा तिलवारी गांव में लोग साल भर से तेंदुए की दहशत में जी रहे हैं। यहां आए दिन लोगों को तेंदुआ दिखता रहता है। जिसका ग्रामीण समय-समय पर वीडियो भी बनाते रहते हैं। इन दिनों भी एक वीडियो यहां से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गांव के बाहर तेंदुआ सोता हुआ दिखाई दे रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना पर वन विभाग की टीम क्षेत्र में आकर खानापूर्ति कर वापस लौट जाती है। वन विभाग की ढुलमुल रवैया से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। लोग अपने बच्चों और जानवरों की सुरक्षा के लिए परेशान हैं। लोगों का कहना है कि यहां साल भर से तेंदुआ देखा जा रहा है। लेकिन वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। जो भी वन विभाग का अधिकारी आता है वह तेंदुए के पग चिंन्ह देख कर वापस चला जाता है। जिससे ग्रामीण तेंदुए की दहशत में जीने को मजबूर है।

बाराबंकी जिले में रामनगर तहसील क्षेत्र के रमपुरा तिलवारी सहित आसपास के गांव में साल भर से तेंदुआ देखा जा रहा है। तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है जिससे क्षेत्र के लोगों के साथ कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। क्योंकि क्षेत्र के लोग तेंदुआ होने के बावजूद मजबूरी वश खेतों में काम और अपने जानवरों को चराने के लिए बाहर जाते हैं। इस दौरान लोगों को समय-समय पर तेंदुआ दिखता भी रहता है। जिसका लोग वीडियो बनाकर वन विभाग को भी भेजते हैं। इन दिनों भी एक वीडियो यहां से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गांव के बाहर तेंदुआ सोता हुआ दिखाई दे रहा है।

रमपुरा गांव के रहने वाले पप्पू ने बताया कि वह शाम को जनवर चराने गए थे। इसी दौरान तेंदुए ने उनके जानवरों पर हमला कर दिया। वह डंडा लेकर दौडा जिससे तेंदुआ पीछे हट गया। तेंदुआ जानवरों को नुकसान पहुंचता उससे पहले जानवर तेंदुए को देखकर भागने लगे जिससे वह भी भाग आया और जान बच गई। लोगों ने बताया है कि साल भर से यहां तेंदुआ रह रहा है। लेकिन वन विभाग के अधिकारी इसे पकड़ने के लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं। जिससे लोगों में डर का माहौल है।

Rakesh Mishra

Rakesh Mishra

Next Story