×

Ghaziabad News: गाजियाबाद कचहरी में घुसा तेंदुआ, मौत सामने देख मचा हड़कंप, दो घायल

Leopard in Ghaziabad Court: तेंदुए को देखते ही पूरे कचहरी परिसर में भगदड़ मच गया। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस आयुक्त और वन विभाग को टीम को दी गई।

Anant kumar shukla
Published on: 8 Feb 2023 12:06 PM GMT (Updated on: 8 Feb 2023 12:11 PM GMT)
leopard entered in Ghaziabad court attacked on two people injured
X

leopard entered in Ghaziabad court attacked on two people injured (Social Media)

Leopard in Ghaziabad: यदि आप दिल्ली, गाजियाबाद में रहने वाले भी अब जंगली जानवरों से सुरक्षित नहीं है। आज गाजियाबाद कोर्ट में तेंदुआ घुस गया। इसके बाद कोर्ट हड़कंप मच गया। सामनें मौत देख कर लोग इधर-उधर भागने लगे। तेंदुए ने कोर्ट के अंदर मौजूद कई लोगों पर जानलेवा हमला किया जिससे कई लोग घायल घायल हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुए को पकड़ने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।

पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार सीजेएम कोर्ट के ऑफिस न.050-के सामने जूते पोलीस करने वाले पर तेंदुए ने हमला कर दिया जिससे वो घायल वो घायल हो गया। शाम करीब 4:10 बजे कचहरी में IMT की तरफ से अचानक तेंदुआ घुस आया था। जिसके बाद पहली मंजिल पर स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में घुस गया। तेंदुए को देखते ही पूरे कचहरी परिसर में भगदड़ मच गया। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस आयुक्त और वन विभाग को टीम को दी गई। दोनो टीम मिल के तेंदुआ अदालत में ही घुसा हुआ था। जिसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कचहरी में आए लोग वहीं रूक गए

तेंदुआ के घुसने की सूचना के बाद वाणिज्य कर कार्यालय, कचहरी और कलक्ट्रेट के दरवाजों पर ताला लगा दिया गया है। जो लोग कचहरी में किसी कार्य के लिए आए थे, वे वहीं पर रूक गए। लोग डरे हुए थे कि बाहर निकने पर कहीं तेंदुआ आक्रमण न कर दे। तेंदुआ कचहरी में कैसे और किस तरफ से आया, इसको लेकर लोग अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं।

कोर्ट परिसर धमाचौकड़ी मचा रहा तेंदुआ

वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने का पुरा प्रयास कर रही है। पिजड़ा लगा कर घेराबंदी की जा रही है। लेकिन तेंदुआ अभी भी पकड़ से बाहर है। वन विभाग की 12 सदस्यीय टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। लगभग 45 मिनट से तेंदुआ कोर्ट परिसर में ही मौजूद हैं। वह लगातार नए बिल्डिंग से पुरानी बिल्डिंग में उछलकूद कर रहा है। तेंदुए के आक्रमण से नमन जैन के घायल होने की सूचना है। तेंदुए के खौफ को देखते हुए पुलिस ने RDC क्षेत्र में लोगों को घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है। पुलिस ने अपील की है कि तेंदुए के पकड़े जाने तक सभी लोग घर में ही रहें।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story