×

Shamli News: तेंदुए से गांव में दहशत, वन विभाग की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी

Shamli News: शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव कनियान भनेडा के जंगल में पिछले कई दिनों से तेंदुए की आहट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था।

Pankaj Prajapati
Published on: 26 July 2022 8:31 AM GMT
एक किसान के खेत में मौजूद तेंदुआ
X

एक किसान के खेत में मौजूद तेंदुआ (साभार न्यूज़ नेटवर्क)

Shamli News: जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव कनियान भनेडा के जंगल में पिछ्ले कई दिनों से तेंदुआ होने की आहट थी, पर बीती रात को तेंदुआ देखे जाने के बाद से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है, ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने आसपास के जंगलों में सर्च अभियान चलाकर तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है।

जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव कनियान भनेडा के जंगल में पिछले कई दिनों से तेंदुए की आहट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। भनेड़ा स्थित एक किसान के खेत में तेंदुआ बैठा मिलने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सभी लोग अपनी जान बचाकर मौके से भाग गए और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ वन विभाग के उच्च अधिकारी को भी दी गई।

सूचना के तत्काल पश्चात रेंजर वन विभाग राजेश कुमार सहित वन विभाग की टीम खूंखार तेंदुए को पकड़ने के मौके पर पहुंच गई। तथा तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीम ने सर्च अभियान शुरू कर दिया। काफी रात होने के चलते वन विभाग की टीम तेंदुए को नहीं पकड़ सकी। रेंजर राजेश कुमार ने वन विभाग के कर्मचारियों को तेंदुए को पकड़ने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

तेंदुए की धरपकड़ के लिए वन विभाग की टीम मौके पर सर्च अभियान चलाए हुए हैं। वन विभाग के कई सदस्य टीम ने ग्रामीणों को भी तेंदुए की धरपकड़ के लिए सतर्क होकर टीम का सहयोग करने की अपील की है। गांव में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीण कड़ी सुरक्षा के चलते अपने खेतों पर कृषि कार्य के लिए जाने को मजबूर हो गए हैं।

वहीँ वन विभाग के रेंजर राजेश कुमार का कहना है कि तेंदुए की धरपकड़ के लिए वन विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं काफी रात होने के चलते तेंदुए का सुराग नहीं लग सका है। सुबह के समय तेंदुए की धरपकड़ के लिए पिंजरा लेकर आसपास के जंगल में खेतों में सर्च अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान वन विभाग के उप निरीक्षक आदित्य शर्मा, विपिन सहित दर्जनों अधिकारी उपस्थित रहे।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story