TRENDING TAGS :
Meerut News: मेरठ सैन्य क्षेत्र में दिखा तेंदुआ, इलाके में दहशत
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के सैन्य क्षेत्र में पिछले तीन दिन से कथित रुप से तेंदुए के दिखाई देने की सूचना से क्षेत्र के लोंगो में दहशत का माहौल है।
मेरठ: सैन्य क्षेत्र में दिखा तेंदुआ: Photo - Social Media
Meerut News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) के मेरठ शहर के सैन्य क्षेत्र में पिछले तीन दिन से कथित रुप से तेंदुए (leopard) के दिखाई देने की सूचना से क्षेत्र के लोंगो में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग (Forest department) की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है। फिलहाल पिंजरा लगा दिया गया है। हालांकि अभी तक तेंदुए होने की पुष्टि नही हो सकी है।
डीएफओ राजेश कुमार (DFO Rajesh Kumar) ने आज बताया कि रुड़की रोड स्थित पीएसी छठी बटायिन के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना वन विभाग को मिली थी। तेंदुआ देखे जाने की सूचना सेना के कर्मचारियों द्वारा वन विभाग को साझा की गई है। इस सूचना पर वन विभाग की टीम ने पूरे इलाके में छानबीन की, लेकिन अभी तक कहीं तेंदुए की पुष्टि नहीं हो पाई है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए की धरपकड़ के लिए पिंजरा लगा दिया है और कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है।
मछली पकड़ने वाली बिल्ली हो सकती है
डीएफओं के अनुसार पिछले तीन दिनों से सेना के कर्मचारियों के साथ तलाशी अभियान में अभी तक कोई प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष संकेत नहीं तेंदुए की उपस्थिति के बारे में नही देखा गया है। डीएफओ के अनुसार संभव है कि है कि यह मछली पकड़ने वाली बिल्ली हो सकती है जिसे कर्मचारियों ने देखा था।
तेंदुए के हमले में कुछ लोग घायल
मेरठ में तेंदुए के दिखाई देने की कोई नई घटना नही है। इसके पहले भी तेंदुआ शहरवासियों को डरा चुका है। वर्ष 2018 में तेंदुए ने कई दिनों तक शहर में हड़कंप मचाया था। यह तेंदुआ यहां कैंटोनमेंट अस्पताल में भी घुस गया था, उस वक्त तेंदुए के हमले में कुछ लोग घायल भी हो गए थे। पिछले महीने ही मेरठ जनपद में किठौर क्षेत्र के गांव भगवानपुर बांगर के जंगल में शावक (तेंदुए का बच्चा ) मिला था। अब पिछले तीन दिन से मेरठ के कैंट इलाके में तेंदुए की सूचना ने इलाके में दहशत फैला दी। हालांकि अभी तक त्ंदुए की पुष्टि नही हो सकी है।