×

Bulandshahr : 'समलैंगिक छात्राओं' ने दी जान,...पहले सेल्फी ली, फिर नहर में लगा दी छलांग

बुलंदशहर के बीबी नगर थाना क्षेत्र में एक-दूसरे के प्यार में डूबी दो नाबालिग छात्राओं ने नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने गोताखोरों की मदद से 24 घंटे बाद शवों को बाहर निकाला।

Sandeep Tayal
Published on: 12 Sep 2022 7:50 AM GMT
lesbian school girls commits suicide in bulandshahr
X

Bulandshahr News

Bulandshahr News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बीबी नगर थाना क्षेत्र में एक-दूसरे के प्यार में डूबी दो नाबालिग छात्राओं (Lesbian School Girls) ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को नहर से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि, दोनों छात्राएं के समलैंगिक रिश्ते थे। जिसे लेकर लोग उन्हें शक की निगाह से देखा करते थे। शनिवार को सेल्फी लेने के बाद नहर में छलांग लगा दी थी। दोनों के शव रविवार को बरामद हुए।

क्या है मामला?

बुलंदशहर जिले के बीबी नगर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में रहने वाली दो नाबालिग छात्राएं क्षेत्र के एक ही स्कूल में साथ पढ़ती थीं। दोनों में से एक छात्रा लड़कों की भांति हेयर स्टाइल रखती थी। पैंट, शर्ट और स्पोर्ट शूज पहनती थी। वहीं, दूसरी छात्रा आम लड़कियों की भांति रहती। दोनों को एक साथ और उनके साथ-साथ रहने के तरीके को देखकर गांव में उनके समलैंगिग संबंधों की चर्चा आम हो गई।

पहले सेल्फी ली, फिर छलांग लगा दी

इसके बाद, दोनों ही छात्राओं के परिजनों ने उनकी दोस्ती का विरोध किया। मगर, दोनों ही छात्राएं एक-दूसरे के बिना रहने को तैयार नहीं थीं। अपने समलैंगिग प्यार को परवान न चढ़ता देख शनिवार को उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का फैसला लिया। स्कूल से लौटते वक्त निसुरखा गंग नहर पर स्कूटी से पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गंग नहर के किनारे स्कूटी खड़ी कर दोनों ने पहले एक सेल्फी ली उसके बाद एक साथ छलांग लगा दी।

24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

स्थानीय लोगों ने दोनों को नहर में छलांग लगाते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व गोताखोरों की टीम ने छात्राओं की तलाश शुरू की। पुलिस ने मौके से छात्राओं की स्कूटी व स्कूल बैग बरामद कर लिए थे। रविवार को 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दोनों छात्राओं की मौत के बाद परिवारों में कोहराम मच गया।

ये कहा पुलिस ने

पुलिस मृतक छात्राओं के मोबाइल की तलाश में भी जुटी है। बीवी नगर के थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने भी प्राथमिक जांच के बाद समलैंगिक संबंधों के चलते ही आत्महत्या किए जाने के बाद प्रकाश में आने का दावा किया है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story