×

UP: नवरत्न साहित्यकार पद्मश्री मनु शर्मा का बनारस में निधन

प्रख्यात साहित्यकार, लेखक और चिंतक पद्मश्री मनु शर्मा का बुधवार सुबह उनके वाराणसी स्थित आवास पर निधन हो गया। वह करीब 89 वर्ष के थे। मनु शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ अभियान के नवरत्नों में शामिल हुए। मनु शर्मा का निधन सुबह करीब पांच बजे उनके पियारी गांव स्थित आवास पर हुआ। वह लम्बे समय से बीमार थे।

priyankajoshi
Published on: 8 Nov 2017 8:51 AM GMT
UP: नवरत्न साहित्यकार पद्मश्री मनु शर्मा का बनारस में निधन
X

लखनऊ: प्रख्यात साहित्यकार, लेखक और चिंतक पद्मश्री मनु शर्मा का बुधवार सुबह उनके वाराणसी स्थित आवास पर निधन हो गया। वह करीब 89 वर्ष के थे। मनु शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ अभियान के नवरत्नों में शामिल हुए। मनु शर्मा का निधन सुबह करीब 5 बजे उनके पियारी गांव स्थित आवास पर हुआ। वह लंबे समय से बीमार थे।

उनके निधन से साहित्य एवं कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई। शर्मा आत्मकथा लेखन विधा के जन्मदाता कहे जाते थे।

पद्मश्री से सम्मानित

उन्हें वर्ष 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, उन्हें यश भारती और लोहिया सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। गौरतलब है कि उनका जन्म 1928 में फैजाबाद जिले के अकबरपुर में हुआ था।

चर्चित रचनाएं

उनकी प्रमुख पुस्तकों में तीन प्रश्न, राणा सांगा, छत्रपति, एकलिंक का दीवान ऐतिहासिक उपन्यास हैं। इसके अलावा मरीचिका, विवशता, लक्ष्मण रेखा, गांधी लौटे, सामाजिक उपान्यास तथा द्रौपदी की आत्मकथा, द्रोण की आत्मकथा, गांधारी की आत्मकथा भी चर्चित रचनाएं हैं।

-आईएएनएस

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story