×

लिव इन में रह रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने मारा 32 बार चाकू

Newstrack
Published on: 13 July 2016 12:11 PM GMT
लिव इन में रह रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने मारा 32 बार चाकू
X

नोएडाः लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक प्रेमी ने प्रेमिका के पेट में 32 बार चाकू मारा और फरार हो गया। प्रेमिका प्रेमी से शादी के लिए जिद कर रही थी। लहुलुहान हालत में प्रेमिका की चीख सुनकर पड़ोस के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने युवती को दिल्ली के लोकनायक हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी कोो पकड़ लिया है।

लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे प्रेमी-प्रेमिका

-दोनों लिवइन में सेक्टर-73 के कृष्णा अपार्टमेंट में रहते थे। वह करीब एक साल से साथ रह रहे थे।

-लेकिन अक्सर प्रेमिका प्रेमी वरुण गोयल से शादी की जिद करती थी। लेकिन वह बहाना बना देता था। मंगलवार रात ऐसा नहीं हुआ।

-इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। वरुण ने किचन में रखे चाकू से उसके पेट में 32 बार वार किया।

एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि

-इस मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

-एक आरोपी इतनी बेहरमी से किसी को घायल कर सकता है।

-इसके पीछे की और वजह भी पता लगाई जा रही है।

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

-युवती सेक्टर-63 के एक मीडिया हाउस में काम करती हैं।

-सेक्टर-61 में एक जिम में उनकी दोस्ती जिम ट्रेनर वरुण गोयल से हुई।

-वरुण ने इंदिरापुरम में अपना जिम खोल लिया।

-दोनों की दोस्ती बढ़ी जिसके बाद दोनों साल भर से लिव इन में रह रहे थे।

-मूल रूप से लड़की गोरखपुर की रहने वाली है बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी प्यार था।

-लेकिन अक्सर नोकझोक हुआ करती थी। युवती के भाई ने मामले की शिकायत थाना सेक्टर-49 में दर्ज करायी है।

बुधवार दोपहर हुई गिरफ्तारी

-पुलिस ने आरोपी वरुण को बुधवार दोपहर गिरफ्तार किया।

-उसने कबूल किया उसी ने गुस्से में आकर अपनी प्रेमिका को 32 बार चाकू मारा।

-आरोपी का मानना है कि वह उसे धोखा दे रही थी।

Newstrack

Newstrack

Next Story