×

Barabanki News: लोधेश्वर महादेवा में जलाभिषेक के लिए पहुंचे लाखों श्रद्धालु, हर-हर शंभू के जयकारों से गूंज उठा परिसर

Barabanki News: भगवान लोधेश्वर का जलाभिषेक करने और उनकी पूजा-अर्चना करने के लिए लाखों कांवड़ियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। लाखों महिला-पुरुष कांवड़िया और दूसरे श्रद्धालु दूर-दूर से जलाभिषेक के लिये यहां पहुंच चुके हैं।

Sarfaraz Warsi
Published on: 17 Feb 2023 12:25 PM GMT
Barabanki News
X

File photo of faithful in Jalabhishek at Lodheshwar Mahadev temple (Pic: Newstrack)

Barabanki News: शिवरात्रि को लेकर भोलेनाथ की नगरी महादेवा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। यहां भगवान लोधेश्वर का जलाभिषेक करने और उनकी पूजा-अर्चना करने के लिए लाखों कांवड़ियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। लाखों महिला-पुरुष कांवड़िया और दूसरे श्रद्धालु दूर-दूर से जलाभिषेक के लिये यहां पहुंच चुके हैं। चारों ओर हर-हर शंभू और बम-बम भोले का जयकारा गूंज रहा है। महादेवा पहुंच रहे श्रद्धालु मंदिर परिसर के पास स्थित अभ्यारण में स्नान कर रहे हैं। उसके बाद भगवान शिव का ध्यान करते हुए जलाभिषेक के लिए कतार में लग रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि महादेवा में प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ भारी पुलिस बल भी तैनात है ।

विभिन्न जिलों से जलाभिषेक करने आ रहें हैं श्रद्धालु

दरअसल बाराबंकी जिले की तहसील रामनगर में स्थित श्री लोधेश्वर महादेवा में शिवरात्रि पर्व पर हर साल मेला लगता है। शिवरात्रि को लेकर महादेवा में प्रदेश के उन्नाव, कानपुर, झांसी, उरई, जालौन, सीतापुर, बिठूर, हमीरपुर, बांदा, हरदोई, झांसी, सहारनपुर, लखनऊ समेत विभिन्न जिलों के साथ-साथ कई दूसरे राज्यों से भी कांवड़िए गंगाजल लेकर भगवान लोधेश्वर का जलाभिषेक करने आ रहे हैं। इनमें ज्यादातर महिला और पुरुष कांवड़ियों ने यहां डेरा डाल दिया है। साथ ही मेला परिसर में दूर-दूर तक दुकानें सज गई हैं। यहां सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किये गए हैं। श्रद्धालुओं को बैरिकेडिंग के जरिए अंदर भेजा जा रहा है। कतार में लगे श्रद्धालु बम-बम भोले के जयकारे लगा रहे हैं।

भक्तों की पूरी होती हैं सभी मनोकामनाएं

महादेवा मंदिर के मठ पुजारी ने बताया कि सावन के महीने और शिवरात्रि पर यहां जलाभिषेक करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यहां जलाभिषेक के लिए दूर-दूर से लाखों की संख्या में महिला और पुरुष कांवड़ियों के साथ-साथ दूसरे शिव भक्त यहां आते हैं। वहीं कांवरियों और श्रद्धालुओं के मुताबिक वह हर साल सावन के महीने और शिवरात्रि के मौके पर यहां जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। यहां आकर उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story