×

लोहिया ट्रस्ट को लेकर समाजवादी पार्टी की बैठक ख़त्म, हटाए गए 4 सदस्य

By
Published on: 8 Aug 2017 6:27 AM GMT
लोहिया ट्रस्ट को लेकर समाजवादी पार्टी की बैठक ख़त्म, हटाए गए 4 सदस्य
X

लखनऊ: लोहिया ट्रस्ट कार्यालय में आज 12 बजे से समाजवादियों की लोहिया ट्रस्ट को लेकर बैठक हुई, जिसमें शामिल होने के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव सहित शिवपाल सिंह यादव और भगवती सिंह पहुंचे।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव बोले- सपा छोड़ने वाले लोग कोई मजबूत बहाना ढूंढें

लोहिया ट्रस्ट को लेकर जंग चल रही है। इस ट्रस्ट के अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव भी सदस्य हैं। खबरें हैं कि अखिलेश यादव भी लोहिया ट्रस्ट के अध्यक्ष हो सकते हैं, तो वहीं शिवपाल यादव ने भी लोहिया ट्रस्ट को लेकर मुलायम सिंह यादव पर दबाव बनाया है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश-शिवपाल के बीच शह-मात का रोचक खेल, कौन होगा पास, कौन फेल

मीटिंग ख़त्म होने के बाद क्या बोले शिवपाल यादव

बैठक के बाद शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि ट्रस्ट लोहिया जी का प्रचार-प्रसार करता है। समाजवादी विचार धारा लोहिया विचार धारा के लेख छापे, इस मुद्दे पर चर्चा हुई है। सूचना सभी को दी गई थी, पर सभी आ नहीं पाए। किसी को भी ट्रस्ट से हटाया नहीं गया है। पर लोहिया जी के हित में काम करने वाले लोग ही ट्रस्ट में रहेंगे। प्रधान ट्रस्टी नेता जी रहे हैं और वही रहेंगे। हम लोग पार्टी को मजबूत और एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं।

वहीं सूत्रों के हवाले से खबर है कि मुलायम सिंह यादव ने लोहिया ट्रस्ट के 4 सदस्य बदले हैं। जिनमें अखिलेश यादव के करीबी राम गोविंद चौधरी, अहमद हसन, उषा वर्मा, रामगोपाल यादव को हटा दिया है। उनकी जगह शिवपाल के नजदीकी दीपक मिश्रा, राम नरेश यादव, राम सेवक यादव और राजेश यादव को डी गई है।

Next Story