×

Lok Sabha Election 2024: ‘एक बूथ 5 यूथ’ मायावती का करेगा बेड़ा पार! जानिए क्या है बसपा यह नया प्लान?

Lok Sabha Election 2024: एक बूथ पांच यूथ अभियान के तहत बसपा हर विधानसभा के बूथ में युवाओं को जोड़कर अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश में लगी हुई है।

Viren Singh
Published on: 21 Feb 2024 12:38 PM GMT (Updated on: 21 Feb 2024 12:40 PM GMT)
Lok Sabha Election 2024
X

Lok Sabha Election 2024 (सोशल मीडिया) 

Lok Sabha Election 2024: अभी भी चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक सकता है। देश की राष्ट्रीय पार्टियों सहित क्षेत्रीय पार्टियों ने अपनी कमर कर ली है। अपने अपने शब्दों को बाणों में धार देना शुरू कर दिया है। बस अब चलाना रहेगा गया है। यहां तक कि कई पार्टियों ने तो अपनी कामानों से तरकश तीरों निकालना भी शुरू कर दिया। आने वाले दिनों ने इन तीरों की संख्या में और इजाफा हो गया, जिसके तीर सही दिशा में पड़ेंगे, उसी के ही प्रत्याशी फतका फहराएंगे।

लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय दलों भाजपा और कांग्रेस के साथ प्रदेश के क्षेत्रीय दलों की निगाहें यूपी में टिकी हुई हैं, क्योंकि सीटों की संख्या के लिहाज से यूपी राज्य सबसे बड़ा है। इसलिए भाजपा का एनडीए गठबंधन और कांग्रेस का इंडिया गठबंधन जिसमें समाजवादी पार्टी शामिल है ने अपनी तैयारियां पूरी करते हुए चुनाव प्रचार में भी जुटे हुए नया फॉर्मूला बना रही हैं। वहीं, बसपा ने भी एक नया फॉर्मूला लेकर आई है। इस फॉर्मूला की नैया पर सवार होकर बसपा ने लोकसभा की अधिकांश सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। अब देखना यह होगा कि पार्टी का यह नया फॉर्मूला क्या नया गुल लोकसभा चुनाव में खिलता है और कितनी सीटें पार्टी के खाते में डालता है।

यूपी के रण में मायावती अकेले

यूपी में लोकसभा की 80 सीटें है। यूपी का किला फतह करने लिए एक और भाजपा एनडीएन गठबंधन के साथ मैदान में आया तो वहीं कांग्रेस और सपा अपनी सहयोग से इंडिया गठबंधन के सहारे मैदान में उतर रही है, जबकि बसपा प्रदेश व देश की ऐसी इकलौती पार्टी है,जिसने अपने बल बूते लोकसभा चुनाव 2024 के रण में उतरना का फैसला किया है। ऐसे में बसपा अपना वोट बैंक मजबूत करने के लिए ‘एक बूथ पांच यूथ’ अभियान चला रही है।

युवाओं पर पार्टी का अधिक ध्यान

एक बूथ पांच यूथ अभियान के तहत बसपा हर विधानसभा के बूथ में युवाओं को जोड़कर अपना जनाधार बढ़ा रही है, ताकि पिछले लोकसभा चुनाव से अधिक से अधिक सीट इस बार के लोकसभा चुनाव में जीतने पर कामयाब हो सकते। बता दें कि बसपा ने पिछला 2019 का लोकसभा चुनाव यूपी में सपा, कांग्रेस और रालोद के सहयोग में लड़ा था और इसमें उसको अधिक सीटें प्राप्त हुई थीं।

बसपा का है सबसे महत्वपूर्ण अभियान

बसपा के नेता प्रमोद कुमार कश्यप ने इस अभियान के बारे में विस्तार से बताया। कश्यप ने कहा कि बसपा जो लोकसभा चुनाव को लेकर वर्तमान में अभियान चला रही है, उसमें एक बूथ,पांच यूथ अभियान सबसे महत्वपूर्ण है। पार्टी इस अभियान के तहत संगठन को मजूबत कर रही है। बसपा ने इस अभियान को कुछ ही महीने पहले शुरू किया है और इसके तहत यूपी की हर विधानसभा के बूथ में बैठकें की जा रही हैं।

बैठकों में 50 फीसदी युवाओं का जोड़ने का लक्ष्य

उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान के अलावा पार्टी गांव चलो अभियान भी चला रही है। इस अभियान के जरिये पार्टी अपनी नीतियों को लोगों को पहुंचा रही है। इन अभियानों के बैठकों में 50 फीसदी युवा जुड़े इस बात का ध्यान दिया जा रहा है। एक बुथ 5 यूथ अभियान अभी पार्टी से युवाओं को जोड़ने के लिए चलाई जा रही सदस्यता योजना है। इस अभियान से बसपा बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठन को मजबूत करना की योजना पर काम कर रही है, ताकि इसका फायदा चुनावों में लिया जा सके।

पिछले लोकसभा चुनाव बसपा को मिली थी इनती सीटें

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन के रथ में सवार होकर यूपी की 80 सीटों में से 10 सीटों पर बसपा को जीत मिली थी। पार्टी का प्रदेश में वोट प्रतिशत 19.3 फीसदी था। इससे पहले साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बसपा एक भी सीट नहीं मिली थी, लेकिन देश में पार्टी का वोट फीसदी 4.2 था। भाजपा, कांग्रेस के बाद बसपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story