Lok Sabha Election 2024: प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की तैयारी, 'संवाद' में तय होगी लोकसभा की रणनीति

Lok Sabha Election 2024: आने वाले दिनों में देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय ने लोकसभा चुनाव के योजना और तैयारी के लिए बुधवार को बैठक की।

Abhishek Mishra
Published on: 31 Jan 2024 9:31 AM GMT (Updated on: 31 Jan 2024 9:33 AM GMT)
Congress Lok Sabha Election 2024
X

Congress Lok Sabha Election 2024  (photo: social media )

Lok Sabha Election 2024: लोक सभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की रणनीति तैयार की है। इसके लिए छह फरवरी को प्रदेश पार्टी कार्यालय में संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा।

'संवाद' की तैयारी को लेकर बैठक

आगामी लोक सभा चुनाव के लिए एआईसीसी राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय को प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। चुनावी रणनीतियां तय करने के लिए बुधवार को वह कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यूपी कांग्रेस प्रभारी ने लगभग सुबह दस बजे यूपी कांग्रेस मीडिया और सोशल मीडिया प्रमुखों के साथ बैठक की। बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस की मीडिया टीम और सोशल मीडिया की टीम के साथ युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया पदाधिकारी, महिला कांग्रेस की टीम और एनएसयूआई की सोशल मीडिया टीम मौजूद रही। बैठक में सेवादल की सोशल मीडिया प्रमुख भी मौजूद रही।


6 फरवरी को होगा 'संवाद'

आने वाले दिनों में देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय ने लोकसभा चुनाव के योजना और तैयारी के लिए बुधवार को बैठक की। इस बैठक में 6 फरवरी को होने वाले 'संवाद' कार्यक्रम के लिए भी रणनीति बनाई गई।


कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की तैयारी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 फरवरी को प्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही न्याय यात्रा 14 फरवरी से 25 फरवरी तक पूरे प्रदेश में भ्रमण करेगी। 'संवाद' कार्यक्रम के जरिए न्याय यात्रा के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सभी कार्यकर्त्ताओं को एकजुट करने की तैयारी कर ली है। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होकर मुंबई तक जाएगी। यह यात्रा पूरी यात्रा के दौरान लगभग 6700 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story