×

Lok Sabha Election Results: जानिए, यूपी में BJP की प्रमुख सीटों पर क्या रहा हार-जीत का कारण ?

Uttar Pradesh Lok Sabha Election Results: आइये बताते हैं उत्तर प्रदेश की उन प्रमुख सीटों पर बीजेपी के हार और जीत का कारण -

Network
Newstrack Network
Published on: 6 Jun 2024 4:39 AM GMT (Updated on: 6 Jun 2024 4:39 AM GMT)
Uttar Pradesh Lok Sabha Election Results
X

Uttar Pradesh Lok Sabha Election Results

Uttar Pradesh Lok Sabha Election Results: लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने 400 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था, लेकिन वह अपने ही लक्ष्य को भेद नहीं पाई है। उसे सबसे करारी शिकस्त उत्तर प्रदेश में ही मिली है, यहां उसे सिर्फ 32 सीटों पर ही जीत हासिल हुई है। आइये बताते हैं उत्तर प्रदेश की उन प्रमुख सीटों पर बीजेपी के हार और जीत का कारण -

यहां देखें यूपी में योद्धाओं के जीत-हार का कारण

1 - हेमा मालिनी - (जीत)

बीजेपी

मथुरा सीट



2014 - 510064

2019 - 671293

2024 - 510064

जीत का कारण -

- सामने कोई मजबूत प्रत्याशी का न होना

- उनकी ईमानदार छवि

- बीजेपी एवं पीएम मोदी की छवि

- हेमा मालिनी का कृष्ण भक्त होना

2 - अजय मिश्र टेनी (हार)

बीजेपी

खीरी सीट


2014- 398576

2019- 609589

2024 - 523036

हार का कारण -

- बनवीरपुर हिंसा में कार से कुचलकर 8 किसानों की मौत का मुद्दा

- गन्ना किसानों में बकाया भुगतान और आवारा पशुओं का आतंक

- प्रत्याशी का अहंकार ले डूबा

- संगठन में अंदरूनी विरोध

- जातीय समीकरण

3 - राजरानी रावत (हार)

बीजेपी

बाराबंकी सीट


2024 - 504223

हार का कारण -

- जनता से दूरी बनाए रखना

- पीएम मोदी और बीजेपी के भरोसे रहना

- संगठन में अंदरूनी खींचतान

- तनुज पुनिया की मजबूत राजनीतिक पैठ

- तनुज पुनिया का यूथ और जनता के बीच अच्छा सम्पर्क

4 - लल्लू सिंह (हार)

बीजेपी

फैजाबाद सीट


2014- 491761

2019- 529021

2024 - 499722

हार का कारण -

- संविधान बदलने को लेकर दिए भाषण से दलितों में नाराजगी

- जनता से दूरी बनाए रखना

- अहंकार भी बना एक कारण

- अधिग्रहण की गई जमीनों का मुआवजा न मिलने से नाराजगी

- जातीय समीकरण गड़बड़ाया, ठाकुरों में गुस्सा

5 - प्रवीण कुमार निषाद (हार)

बीजेपी

संत कबीर नगर


2019- 467543

2024 - 406525

हार का कारण -

- संगठन में अंदरूनी नाराजगी

- निषाद वोटरों में नाराजगी

- जनता से दूरी बनाए रखना

- निषाद समुदाय का वोट सपा में शिफ्ट होना

- बाहरी भगाओ, जिला बचाओ का मुद्दा

6 - महेंद्र नाथ पांडेय (हार)

बीजेपी

चंदौली सीट


2014- 414135

2019- 510733

2024 - 452911

हार का कारण -

- जनता से दूरी बनाए रखना

- ठाकुर और ब्राह्मण वर्ग में नाराजगी

- जमीनों के अधिग्रहण के बाद मुआवजा न मिलने नाराजगी

- बेरोजगारी, महंगाई और आवारा पशुओं का मुद्दा

7 - अखिलेश यादव (जीत)

सपा

कन्नौज सीट


2024 - 642292

जीत का कारण -

- सपा का खुद का बड़ा चेहरा

- जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी

- बेटी-पत्नी ने घर-घर किया जनसम्पर्क

- मुस्लिम, यादव, दलित फैक्टर

- सपा सरकार में कन्नौज में हुए विकास का मुद्दा

9 - नीरज त्रिपाठी (हार)

बीजेपी

इलाहाबाद सीट


2024 - 403350

हार का कारण -

- सामाजिक सक्रियता में कमी होना

- पिता केसरीनाथ त्रिपाठी के चेहरे पर मिला टिकट

- उनका अपना जनाधार न होना

10 - पंकज चौधरी (जीत)

बीजेपी

महाराजगंज

2014- 471542

2019- 726349

2024 - 591310

जीत का कारण -

- उनकी मजबूत छवि

- बीजेपी की परंपरागत सीट

- जातीय समीकरण

- जनता के बीच अच्छा सम्पर्क

11 - स्मृति ईरानी (हार)

बीजेपी

अमेठी सीट


2014- 300748

2019- 468514

2024 - 372032

हार का कारण -

- कांग्रेस की परंपरागत सीट

- उनका ओवर कॉन्फीडेंस

- विकास कार्य न होने से नाराजगी

- जनता से किए वादों पर खरा न उतरना

12 - नरेंद्र मोदी (जीत)

बीजेपी

वाराणसी सीट

2014- 581022

2019- 674664

2024 - 612970

कम वोट पाने की वजह -

- कॉरीडोर के नाम पर तोड़फोड़ से जनता में नाराजगी

- पुराने मंदिरों को तोड़ना भी एक मुद्दा

13 - अरुण गोविल (जीत)

बीजेपी

मेरठ सीट

2024 - 546469

जीत का कारण -

- ‘रामायण’में राम की भूमिका की उनकी छवि

- पीएम मोदी और बीजेपी के नाम पर वोट

- ग्राउंड स्तर पर जनता से संपर्क

- जनता का भरोसा जीतने में कामयाब

14 - राजनाथ सिंह (जीत)

बीजेपी

लखनऊ सीट

2014- 561106

2019- 633026

2024 - 612709

जीत का कारण -

- बीजेपी की परम्परागत सीट

- उनकी अपनी छवि

- जनता के बीच अच्छा सम्पर्क

- व्यापारियों को समर्थन

15 - अरविंद राजभर (हार)-

एनडीए

घोसी सीट

2024 - 340188

हार का कारण

- ओपी राजभर का बड़बोलापन

- इनके बयानों से सवर्ण वोटरों में नाराजगी

- दल-बदल की छवि

- विपक्ष के सवालों का जवाब देने में रहे विफल

- दलित वोट का INDIA गठबंधन में शिफ्ट होना

16 - अशोक कुमार रावत (जीत)

बीजेपी

मिश्रिख सीट

2019- 534429

2024 - 475016

जीत का कारण -

- उनकी अपनी छवि

- मोदी सरकार की योजनाएं

- जातीय समीकरण

Admin 2

Admin 2

Next Story