×

Lok Sabha Elections: यूपी के दो लड़के फिर एकसाथ, अमेठी या रायबरेली से फूंकेंगे चुनावी बिगुल

Lok Sabha Elections: इंडिया गठबंधन की टीम और पीडीए की रणनीति आगामी लोकसभा चुनावों में जीत कर नया इतिहास लिखेगी।

Abhishek Mishra
Published on: 7 Feb 2024 11:24 AM IST
Lok Sabha Elections: यूपी के दो लड़के फिर एकसाथ, अमेठी या रायबरेली से फूंकेंगे चुनावी बिगुल
X

Lok Sabha Elections: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने जा रही है। कांग्रेस की ओर से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया गया था। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी का न्योता स्वीकार लिया है। अब अखिलेश यादव भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे।

मंच साझा करेंगे राहुल और अखिलेश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक बार फिर से एकसाथ मंच साझा करेंगे। राहुल गांधी की न्याय यात्रा में अखिलेश यादव उनके साथ चलेंगे। बता दें कि इसके पहले 2017 के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन हुआ था। जो काफी लंबे समय तक नहीं चल सका। न्याय यात्रा के माध्यम से दोनों बड़े नेताओं के साथ आने की उम्मीद भी बढ़ गई है।

अमेठी या रायबरेली में दिखेंगे साथ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमें भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। उत्तर प्रदेश में न्याय यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि हम व्यक्तिगत रूप से अमेठी या रायबरेली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। आशा है कि न्याय यात्रा प्रदेश में प्रवेश करके पीडीए के सामाजिक न्याय और परस्पर सौहार्द के आंदोलन को आगे लेकर जाएगी। इसके साथ उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की टीम और पीडीए की रणनीति आगामी लोकसभा चुनावों में जीत कर नया इतिहास लिखेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया था न्योता

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भारत जोड़ो न्याय यात्रा का निमंत्रण कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से मिला था। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सपा के मुखिया को न्याय यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया था। जिसे सपा अध्यक्ष ने स्वीकार लिया हैं।



Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh, leadership role in Newstrack. Leading the editorial desk team with ideation and news selection and also contributes with special articles and features as well. I started my journey in journalism in 2017 and has worked with leading publications such as Jagran, Hindustan and Rajasthan Patrika and served in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi during my journalistic pursuits.

Next Story