×

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: यूपी में किसे मिलेंगी कितनी सीटें, देखें न्यूज़ट्रैक और तेजस का एग्जिट पोल

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: मोदी सरकार के हैट्रिक और 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश एनडीए और यूपीए दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा। इसलिए न्यूजट्रैक ने तेजस रिसर्च डेवलपमेंट सॉल्यूसंस के साथ मिलकर सघन सर्वे किया। इस सर्वे में सूबे की सभी 80 सीटों पर सैंपल लिए गए।

Rajnish Verma
Written By Rajnish VermaReport Yogesh Mishra
Published on: 1 Jun 2024 1:01 PM GMT (Updated on: 4 Jun 2024 2:09 PM GMT)
Loksabha Election Exit Poll 2024
X

Loksabha Election Exit Poll 2024 

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: कहा जाता है कि प्रधानमंत्री की कुर्सी का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। यह बात इसलिए भी सही है, क्योंकि अकेले उत्तर प्रदेश से लोकसभा के 80 सांसद आते हैं। जिस भी दल को यहां बहुमत हासिल होता है, उसी की सरकार केंद्र में बनने का चलन है। दलित, अगड़े, ओबीसी और अल्पसंख्यक समाज के साथ ही साथ युवाओं महिलाओं को भी सैंपल में खासी तरजीह दी गई। हर लोकसभा क्षेत्र से तकरीबन एक हजार लोगों से राय शुमारी की गई। राय शुमारी में केंंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के काम-काज के तरीके और छवि को लेकर भी सवाल पूछे गए।

हमारे एग्ज़िट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश में मुख्य मुकाबला बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच दिखा, अर्थात एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच।





































कहां से कौन जीत रहा, सटीक अनुमान

भाजपा - वाराणसी/ लखनऊ/ मोहनलाल गंज/ कानपुर/बलिया/ जालौन / झाँसी/ बाँदा/ अयोध्या/ गोरखपुर/ महराजगंज/ श्रावस्ती/ पीलीभीत/ बरेली/ गौतमबुद्ध नगर/ ग़ाज़ियाबाद/ बुलंदशहर / फ़र्रुख़ाबाद/ जौनपुर/ मछली शहर/ हरदोई/ सीतापुर/ मिश्रिख/ मेरठ/ बांसगांव/ गोंडा/ कैसरगंज/अकबरपुर/ कुशीनगर/एटा/ उन्नाव/ शाहजहाँपुर / खीरी/ धौरहरा/फतेहपुर/ सुल्तानपुर/भदोही/ मिर्ज़ापुर/ आँवला/ बहराइच/ कैराना / अमरोहा/ अलीगढ़/ हाथरस/ मथुरा/ आगरा/ फ़तेहपुर सीकरी/ हमीरपुर/ फूलपुर / देवरिया/ सलेमपुर/ चंदौली/राबर्टसगंज/

सपा- कन्नौज/ मैनपुरी/ आज़मगढ़/ घोसी/ फ़िरोज़ाबाद / रामपुर/ ग़ाज़ीपुर/ कौशांबी/ नगीना / डुमरियागंज/ संभल/ प्रतापगढ़/मुरादाबाद/ बदायूँ/संतकबीर नगर/

कांग्रेस - रायबरेली/ अमेठी

रालोद - बागपत/ बिजनौर

इन सीटों पर कड़ी टक्कर - बस्ती/ अंबेडकर नगर/ बाराबंकी/ इलाहाबाद/ सहारनपुर/ मुज़फ़्फ़रनगर/ इटावा/ लालगंज/

Sandip Kumar Mishra

Sandip Kumar Mishra

Content Writer

Sandip kumar writes research and data-oriented stories on UP Politics and Election. He previously worked at Prabhat Khabar And Dainik Bhaskar Organisation.

Next Story