×

Lucknow News: लखनऊ एयरपोर्ट पर बनेगी भगवान लक्ष्मण की भव्य मूर्ति, आइए जानते है कौन है इसका मूर्तिकार

Lucknow News: 5 फरवरी को मूर्ति लखनऊ पहुंच जाएगी। अगले 13 और 14 फरवरी को जी-20 सम्मेलन होने वाला है। इस सम्मेलन में देश-विदेश की काफी बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

Jyotsna Singh
Written By Jyotsna Singh
Published on: 1 Feb 2023 2:53 PM GMT
Lucknow airport built Lord Laxman Grand statue
X

Lucknow airport built Lord Laxman Grand statue (Social Media)

Lucknow News: लखनऊ एयरपोर्ट पर आने जाने वालों को अब जल्द ही भगवान लक्ष्मण की भव्य मूर्ति नजर आएगी । यह खबर तो अबतक आपको पता हो ही गई होगी। लेकिन क्या आपको पता है कि इस भव्य मूर्ति को गढ़ने वाले मूर्तिकार कौन हैं? आइए आपको इस बारे में बताते हैं कि देश के प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने लक्ष्मण की इस मूर्ति को तैयार किया है।

5 फरवरी को मूर्ति लखनऊ पहुंच जाएगी। अगले 13 और 14 फरवरी को जी-20 सम्मेलन होने वाला है। इस सम्मेलन में देश-विदेश की काफी बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

देश विदेश से आई हस्तियां मूर्ति की भव्यता का उठाएंगी आनंद

ऐसी मान्यता है कि लखनऊ शहर को भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण ने बसाया था। उन्हीं के नाम इसका नाम लखनऊ पड़ा। नोएडा में बनी हुई लक्ष्मण की इस मूर्ति की सुंदरता एवं भव्यता का आनंद लखनऊ वासी उठाएंगी।

नायब मूर्तियां गढ़ने का है कीर्तिमान

राम सुतार के बेटे अनिल सुतार के मुताबिक इस मूर्ति की ऊंचाई 12 फुट है। मूर्ति को तैयार करने के लिए कांस्य का उपयोग किया गया है। प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने कई बड़े महापुरुषों की मूर्तियां बनाई हैं। उनका जन्म महाराष्ट्र राज्य के धुले जिले में एक छोटे से गांव गोंडुर में हुआ था। 19 फरवरी, 1925 को जन्मे राम सुतार की उम्र के 96 वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं। हालांकि उम्र के इस पड़ाव में भी उनकी सक्रियता देखने लायक है। कुछ समय पहले उनकी बनाई गई एक मूर्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश यात्रा के दौरान विशिष्ट जनों को भेंट की थी। उन्हें 1999 में पद्म श्री और बाद में 2016 में पद्म भूषण जैसे सम्मान मिल चुके हैं।

विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाने से मिली बड़ी पहचान

राम सुतार लगभग 50 साल से मूर्तियां बनाने का काम कर रहे हैं। राम सुतार भारत के एक सुप्रसिद्ध मूर्तिकार हैं। महाराष्ट्र में जन्मे इस शिल्पकार का पूरा नाम राम वनजी सुतार है। आपने कई महापुरुषों की बहुत विशाल मूर्तियाँ बनायीं। इन मूर्तियों के माध्यम से राम सुतार जी ने नाम और काम दोनों कमाया। उन्होंने चंबल नदी पर बने बांध की आईकॉनिक प्रतिमा बनाई।

जिसकी ऊंचाई 45 मीटर है, जिसे मध्य प्रदेश में गांधी सागर बांध पर स्थापित किया गया है। इस कार्य से भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू बहुत प्रभावित हुए थे। इसके बाद राम सुतार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कई बेहतरीन मूर्तियां बनाई हैं।

उनके द्वारा बनाई सुप्रसिद्ध महात्मा गांधी की प्रतिमा जिसे विश्व स्तर पर काफी लोकप्रियता मिली। राम वी सुतार की प्रसिद्ध कलाकृतियों की प्रतिलिपियां भारत सरकार द्वारा अन्य देशों को दी गई है, जैसे कि – इटली, फ्रांस, जर्मनी, अर्जेंटीना, बारबाडोस, रूस, इत्यादि।

उनकी बनाई गांधी जी की प्रतिमा भारतीय संसद भवन, गांधीनगर, गुजरात में स्थापित किया गया है, जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ध्यान की अवस्था में बैठे हैं। उन्हें सबसे अधिक लोकप्रियता स्टैचू ऑफ यूनिटी से मिली। यह विश्व की सबसे ऊंची मूर्तियों में से एक है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story