×

बाग में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव, खुदकुशी या ऑनर किलिंग ?

Admin
Published on: 20 Feb 2016 5:43 AM GMT
बाग में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव, खुदकुशी या ऑनर किलिंग ?
X

उन्नाव: शनिवार को बीघापुर इलाके में स्थित कमला पति इंटर कॉलेज के पीछे एक बाग में संदिग्ध हालत में एक प्रेमी जोड़े का शव मिला है। दोनों के शव आम के पेड़ से लटकते मिले। लड़के और लड़की का दायां हाथ कपड़े से एक-दूसरे से बंधा हुआ था। लड़के के पैर जहां जमीन से छू रहे थे तो वहीं लड़की के पैर हवा में थे। इससे पुलिस को शक है कि दोनों ने फांसी लगाकर खुदकुशी नहीं की है। ये ऑनर किलिंग का केस हो सकता है। मर्डर करने के बाद इन्हें यहां लाकर लटका दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

-उन्नाव के बीघापुर कस्बा निवासी सौरभ-रजनी (बदला हुआ नाम) एक ही मोहल्ले में रहते थे।

-दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे।

-उनकी ये प्रेम कहानी परिजनों को मंजूर नहीं था।

कसबे के बाहर मिला शव

-बीती रात सौरभ-रजनी अपने घर से मिलने के लिए निकले थे।

-शनिवार की सुबह कसबे के बाहर दोनों का लटका हुआ शव मिला।

-पेड़ पर लटकी हुई दोनों प्रेमी युगलों की लाश किसी अनहोनी की ओर इशारा कर रही है।

मौत के बाद संदिग्ध लगीं ये चीजे

- सौरभ के पैर जमीन पर लटके हुए थे ऐसे में मौत होना नामुमकिन है।

-जिस रस्सी से दोनों लटके हुए थे वो भी पेड़ में काफी उचाई पर बंधी थी।

-सवाल ये है की आखिर पेड़ की इतनी उचाई पर रस्सी बांधी किसने।

-जबकि सौरभ-रजनी के हाथ आपस में बंधे हुए थे।

क्या कहती है पुलिस?

-एसपी राम किशुन यादव के मुताबिक दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

-सभी बिंदुओं को लेकर दोनों के परिवार से पूछताछ कर रही है।

-पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

नीचे पढ़िए, शव के पास से मिला लेटर...

latter

Admin

Admin

Next Story