×

Baghpat: हिन्दू लड़की मांग रही इंसाफ, आरोपी रईस सिर तन से जुदा करने की दे रहा धमकी

Baghpat News: पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक मोहम्मद रईस के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि उन लोगों को रईस नाम के युवक ने जान से मारने की धमकी दी है।

Paras Jain
Report Paras Jain
Published on: 2 Sep 2022 1:34 PM GMT
Baghpat: हिन्दू लड़की मांग रही इंसाफ, आरोपी रईस सिर तन से जुदा करने की दे रहा धमकी
X

Love Jihad In Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में एक मुस्लिम शख्स द्वारा हिन्दू लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर उसके उत्पीड़न का मामला सामने आया है। जब इस मामले में लड़की पक्ष ने दखल दी तो आरोपी मुस्लिम समुदाय के युवक ने हिंदू परिवार को 'सर तन से जुदा' की धमकी दी। धमकी मिलने के बाद से पीड़ित परिवार डर के साए में जी रहा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक मोहम्मद रईस के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि उन लोगों को रईस नाम के युवक ने जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है मामला?

यूपी के बागपत जिले से 'सिर तन से जुदा' का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपनी लड़की न भेजने पर एक हिन्दू परिवार का 'सिर तन से जुदा' करने की धमकी देने वाले आरोपी रईस को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं, अब इस मामले में कई नई बातें सामने आ रहीं हैं। बताया जाता है कि, हिन्दू युवती को एक मुस्लिम युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसाया था। रईस नाम के इस मुस्लिम शख्स ने हिन्दू लड़की को अपना नाम विकास बताया था। लड़की जब उसके प्रेम में पूरी तरह पड़ चुकी थी तब उसे वह अपने साथ कलियर ले गया।

कैसे खुला राज?

विकास बने रईस पर भरोसा कर जब लड़की चली गई तो वह उसे बुर्का पहनने का दबाव बनाने लगा। तब जाकर लड़की को रईस की असलियत पता चली। उसके होश उड़ गए। अब तक वो जिसे विकास समझ रही थी, असल में वो मोहम्मद रईस निकला। सच्चाई पता चलने के बाद पीड़ित लड़की डेढ़ महीने से घर से बाहर नहीं निकली है। क्योंकि उसे डर है कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए।

खौफ के साए में जी रहा था परिवार

इस दौरान मोहम्मद रईस ने कई बार लड़की पक्ष के लोगों को अपनी बेटी भेजने को कहा। मना करने पर उसने परिवार के सभी लोगों का सिर धड़ से अलग करने के धमकी देने लगा। उसके बाद से परिवार खौफ के साए में जी रहा था। उन्हें डर सता रहा था कि कहीं सभी की हत्या न कर दे। तब उन्होंने पुलिस में मामले की शिकायत की।

पीड़ित लड़की का बयान आया सामने

हालांकि, इस मामले में बागपत जिले की खेकड़ा थाना पुलिस की भी बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। जब 18 जुलाई को ही धमकी दी गई थी, तो पुलिस क्यों लापरवाही बरतती रही। अब जब मामला मीडिया की सुर्खियों में आ गया तो पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रईस को गिरफ्तार किया। हालांकि, अब इस मामले में पीड़ित लड़की का बयान भी सामने आया है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story