×

थाने के मंदिर में हुआ प्रेमी युगल का विवाह, ना-ना करते आखिर मान ही गए दोनों पक्ष

aman
By aman
Published on: 18 Sep 2016 3:13 PM GMT
थाने के मंदिर में हुआ प्रेमी युगल का विवाह, ना-ना करते आखिर मान ही गए दोनों पक्ष
X

आजमगढ़: सिधारी थाना परिसर स्थित मंदिर में रविवार को एक प्रेमी युगल का विवाह कराया गया। खास बात यह रही कि यह ब्याह पुलिस हस्तक्षेप के बाद दोनों परिवारों की सहमति से हुआ। इस मौके पर दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए और वर-वधु को आशीर्वाद दिया।

क्या है मामला?

-यह मामला सिधारी थाना क्षेत्र के हथिया गांव का है।

-गांव के रहने वाले सोनू (22 वर्ष) पुत्र मुन्ना और संगीता (20 वर्ष) पुत्री हरिश्चन्द्र एक-दूसरे से लंबे समय से प्यार करते थे।

-इसके उलट, दोनों के परिवार वाले एक ही गांव के निवासी होने की वजह से रजामंद नहीं थे।

-ऐसे में एक माह पूर्व दोनों घर से भाग गए।

-कुछ समय बाद दोनों गहर वापस लौट आए।

पुलिस ने दोनों परिवारों को थाने बुलाया

-थाने पहुंचकर प्रेमी युगल ने बताया कि वे दोनों बालिग हैं और साथ रहना चाहते हैं।

-पुलिस को भी लगा कि उनकी बातों में सच्चाई है।

-ऐसी स्थिति में पुलिस ने दोनों परिवारों को थाने बुलाया।

-उन्होंने परिवार वालों को समझाया दोनों रजामंदी से साथ गए थे और साथ ही हैं।

-ऐसी स्थिति में इनके खिलाफ किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की जा सकती।

थानाध्यक्ष ने की पहल

-थानाध्यक्ष रामनरेश यादव ने इस मामले में पहल की।

-उन्होंने दोनों परिवारों को इस रिश्ते को कबूलने की राय दी।

-परिजन भी थानाध्यक्ष की बात मान गए और दोनों की शादी को रजामंद हो गए।

दोनों पक्ष ने दिया आशीर्वाद

-आखिरकार आनन-फानन में थाना परिसर स्थित मंदिर में प्रेमी युगल का विवाह कराया गया।

-इस मौके पर दोनों पक्षों के लोगों ने उन्हें आशीर्वाद देने के साथ अपना लिया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story