×

Cylinder Blast in Lucknow: लखनऊ के गोसाईंगंज में सिलेंडर में बड़ा धमाका, घर में लगी आग, ऐसे बची लोगों की जान

लखनऊ के गोसाईगंज के गोमीखेड़ा गांव में गैस सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, सिलेंडर का धमाका इतना तेज था कि वह घर से कई मीटर दूर जाकर गिरा।

Network
Written By Network
Published on: 13 Sep 2022 9:28 AM GMT (Updated on: 13 Sep 2022 9:50 AM GMT)
lpg cylinder blast in gosainganj, lpg cylinder blast in lucknow, cylinder blast in lucknow, lpg cylinder blast damage house
X

लखनऊ के गोसाईंगंज में सिलेंडर में बड़ा धमाका

Cylinder Blast in Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज के गोमीखेड़ा गांव में गैस सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, सिलेंडर का धमाका इतना तेज था कि वह घर से कई मीटर दूर जाकर गिरा। अच्छी बात ये रही कि, जिस वक़्त ये हादसा हुआ घर के सभी लोग बाहर थे। इस वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज में मंगलवार दोपहर अफरातफरी का माहौल रहा। दरअसल, यहां के एक घर में गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। इस ब्लास्ट से घर में आग लग गई। खुशकिस्मती की बात ये रही कि, जिस समय ब्लास्ट हुआ उस वक़्त घर में कोई शख्स मौजूद नहीं था। नहीं तो कई लोगों की जान जा सकती थी।

इलाके में दहशत

आसपास के लोगों ने बताया कि, गैस सिलेंडर में धमाके से इलाके में दशहत का माहौल रहा। आवाज इतनी तेज थी, कि पहले-पहल तो लोग डर गए। उन्हें लगा कि, बम धमाका हुआ है। वो घर से बाहर आ गए। तब उन्हें पता चला कि, पड़ोस में ही सिलेंडर में धमाका हुआ था। हालांकि, धमाके की वजह से घर में आग लग गई। गृहस्वामी का इससे काफी नुकसान हुआ।

घर का सामान जलकर खाक

धमाका इतना जबरदस्त था कि सिलेंडर के परखच्चे उड़ गए। आग लगने के बाद गैस सिलेंडर कई मीटर दूर जाकर गिरा। लेकिन, आग की वजह से घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। घर की दीवारों में दरारें भी आ गई। कुछ हिस्सा तो टूटकर भी गिर गया। सामान जले हुए बिखरे पड़े रहे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story