×

बंद कार में मिला महिला और पुरुष का शव, सच जानकर उड़ जाएंगे होश

पुलिस के मुताबिक, मर्डर के बाद सुसाइडल मिस्ट्री की कहानी दिख रही है।

Chitra Singh
Published on: 13 April 2021 1:31 AM GMT
बंद कार में मिला महिला और पुरुष का शव, सच जानकर उड़ जाएंगे होश
X

घटनास्थल (डिजाइन फोटो)

लखनऊ: राजधानी के कैंट इलाके में कार में 2 डेड बॉडी मिलने का मामला सामने आया है। ये शव एक महिला और पुरूष की है। हैरत की बात तो यह है कि मृत पुरुष के हाथ मे रिवाल्वर मिला है। वहीं सूचना पाकर मौके पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम पहुंची।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला कैंट के एनसीसी (NCC)मेस के पास का है, जहां करीब रात 9 बजे एक कार खड़ी मिली। इस कार में एक महिला और एक पुरुष का शव मिला है। महिला का नाम आशा अग्रवाल (35) और पुरुष का नाम संजय निगम (50) बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, मृत पुरुष के हाथ में एक .32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर भी था, जिसमें से 4 गोलियां चली हुई है। चार गोलियों में से 2 गोलियां मिस हो गई थी और बाकी 2 गोलियों में से एक गोली मृत पुरुष को लगी थी और दूसरी गोली मृत महिला के पेट में लगी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने मामले की जांच पड़ताल जुटी हुई है।

गोमती नगर का रहने वाला था संजय

जांच पड़ताल में पता चला की संजय निगम गोमती नगर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि संजय का किसी महिला से संबंध था, जिसके कारण पत्नी से उनका विवाद होता रहता था। वहीं कार के नंबर के आधार पर पता चला कि यह कार तेलीबाग के संतोष शर्मा की है। उन्होंने कुछ पहले ही यह कार संजय निगम को बेची थी। लेकिन कार का कागज तैयार न होने के कारण उन्होंने संजय को कार का कागज ट्रांसफर नहीं किया था।

घटनास्थल पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम (ओरजिनल फोटो)

सुसाइडल मिस्ट्री की कहानी

पुलिस के मुताबिक, मर्डर के बाद सुसाइडल मिस्ट्री की कहानी दिख रही है। पुलिस कार नम्बर के आधार पर मालिक और दोनों की शिनाख्त में जुटी हुई है। हालांकि कार में डबल डेड बॉडी मिलने की गुत्थी जांच के बाद ही साफ होगी।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story