×

NEET 2022: CMS के 62 छात्रों ने लखनऊ का नाम किया रोशन, AIR 706 रैंक लाने वाली नंदिनी बोलीं, ऑन्कोलॉजिस्ट बनना है ख़्वाब

Lucknow News: सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सर्वाधिक 62 छात्रों ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में सफलता अर्जित कर लखनऊ का नाम पूरे देश में रोशन किया। जबकि

Shashwat Mishra
Published on: 8 Sep 2022 12:49 PM GMT
Lucknow News In Hindi
X

CMS के 62 छात्रों ने लखनऊ का नाम किया रोशन

Click the Play button to listen to article

Lucknow: सिटी मोन्टेसरी स्कूल (City Montessori School) के सर्वाधिक 62 छात्रों ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NEET-2022) में सफलता अर्जित कर लखनऊ का नाम पूरे देश में रोशन किया। जबकि सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा नंदिनी सपरा ने ऑल इण्डिया 706 रैंक व जनरल कैटगरी में 457 रैंक अर्जित कर उच्च सफलता अर्जित की है। बाकी छात्रों ने भी उच्च सफलता अर्जित कर लखनऊ का मान बढ़ाया है। नीट परीक्षा (NEET Exam) में चयन के उपरान्त सी.एम.एस. के ये छात्र देश के प्रख्यात मेडिकल कालेजों में एडमीशिन ले सकेंगे।

CMS संस्थापक ने दी शुभकामनाएं

सी.एम.एस. संस्थापक डॉ. जगदीश गाँधी (CMS Founder Dr. Jagdish Gandhi) ने नीट-2022 में चयनित सी.एम.एस. के सभी मेधावी छात्रों को शुभकामनाएं व आशीर्वाद देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ये छात्र आगे चलकर विश्व मानवता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभायेंगे। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी।

ऑन्कोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं नंदिनी

शर्मा ने बताया कि नीट-2022 में शानदार सफलता अर्जित करने वाली सी.एम.एस. छात्रा नंदिनी सपरा ने एक अनौपचारिक वार्ता में कहा कि इस सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के मेरे शिक्षकों को जाता है, जिन्होंने बॉयलॉजी व केमिस्ट्री में मेरी रूचि को देखते हुए चिकित्सा के क्षेत्र में कैरियर बनाने हेतु मुझे सदैव प्रेरित व प्रोत्साहित किया। नंदिनी आगे चलकर आंकोलॉजिस्ट (कैंसर स्पेशलिस्ट) बनना चाहती है। अपने साथी छात्रों के लिए नंदिनी ने कहा कि अपने लक्ष्य को लेकर सदैव स्पष्ट रहें व खुद की किसी और से तुलना न करें। श्री शर्मा ने बताया कि नंदिनी कक्षा-2 से लेकर कक्षा-12 तक शुरू से ही सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की मेधावी छात्रा रही है और इन्होंने इसी वर्ष 99 प्रतिशत अंको के साथ आई.एस.सी. (कक्षा-12) की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

इन छात्रों को मिली सफलता

इस साल सी.एम.एस. के जिन 62 छात्रों ने नीट-2022 में सफलता हासिल की है, उनमें नंदिनी सपरा, अमृतेश कुमार मिश्रा, मेधा द्विवेदी, नित्या करोली, कुमार यशस्वी, परमीत कौर, पलक शर्मा, मानसी वर्मा, सैयद मोहम्मद शाह अब्बास, मानस गुप्ता, अनुराग, आकाश राजपूत, इंसा खान, रिशित आनंद, रिशित भटनागर, अंशिका सिंह, दीक्षा मल, अस्मिता स्वप्निल, तूलिका, मुद्रा शर्मा, हर्ष कुमार, प्रकर्ष मनोहर, यधु कृष्णा, रिशिता श्रीवास्तव, आदर्श कुमार, खुशी सिंह, धनुश्री एस नायर, विरेश कुमार, अरीब जिया खान, जोया खान, अरीशा, दानिया खान, आकांक्षा चौहान, हर्ष कुमार सिंह, सौम्य सिंह, आशुतोष कुमार दुबे, आवेश खलील, आदि मिश्रा, शताक्षी गुप्ता, आर्यंज सिंह, आदर्श कुमार वर्मा, अर्पिता सिंह, अंशुलिका यादव, स्निग्धा सिंह, कुशाग्र साहू, संकल्प कुमार, पलक वर्मा, आस्था शुक्ला, श्रेय सोलंकी, कृतिका प्रकाश, जोया नौशाद, सागर यादव, वानी अग्रवाल, शैलजा मिश्रा, अर्पिता त्रिगुनायत, अमोलिका श्रीवास्तव, रिद्धिमा अग्रवाल, अंकिता शर्मा, एश्वकी बुधराजा, युसरा फातिमा, अनमोल अवस्थी एवं आदित्य मिश्रा शामिल हैं।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story