×

Lucknow News: 400 करोड़ की लागत से बनेंगे सात ओवरब्रिज व अंडरपास, 12 लाख की आबादी को मिलेगी जाम से राहत

Lucknow News: इस प्रोजेक्ट पर 400 करोड़ से अधिक खर्चा होने का अनुमान है। सदर क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने के लिए फिजिकलिटी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

Anant kumar shukla
Published on: 17 Dec 2022 7:34 AM GMT
Lucknow Seven overbridges construction
X

लखनऊ में बनेंगे सात ओवरब्रिज व अंडरपास (photo: social media )

Lucknow News: लखनऊ वासियों के लिए राहत भरी खबर। अब आपको रेलवे क्रॉसिंग पर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।दिलकुशा, सदर सहित लखनऊ की सात क्रॉसिंग पर रोजाना लगभग 12 लाख लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इन क्रॉसिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज पुल और अंडरपास बनाने जा रहा है। इसके लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। इस प्रोजेक्ट पर 400 करोड़ से अधिक खर्चा होने का अनुमान है। सदर क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने के लिए फिजिकलिटी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यहां रेलवे क्रासिंग के नीचे बने पुल में आने जाने के लिए जगह कम है। इसलिए आने जाने के लिए दो अंडरपास बनाए जाएंगे। दिलकुशा क्रॉसिंग पर पुल बनाने का नक्शा मंजूर हो गया है। जनवरी से कार्य शुरू होने की उम्मीदें भी जताई जा रही है।

काफी समय से की जा रही थी मांग

भरवारा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की मांग 7 साल से की जा रही थी। सदर क्रॉसिंग पर अंडरपास की मांग 3 साल से। केसरी खेड़ा में 5 साल से और दिलकुशा में लगभग एक दशक से ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग की जा रही थी। इसके अलावा पिपराघाट पर भी क्रॉसिंग बनाए जाने की मांग काफी समय से किया जा रहा था।

बजट

इन सभी सातों ओवरब्रिज और अंडरपास बनाने में लगभग 400 करोड़ का बजट है। जहां-

दिलकुशा ओवरब्रिज 77 करोड़

केसरीखेड़ा ओवरब्रिज 59 करोड़

पारा ओवरब्रिज 70 करोड़

भरवारा अंडरपास 67 करोड़

पिपराघाट अंडरपास 18 करोड़

ग्वारी अंडरपास 40 करोड़

सदर अंडरपास 60 करोड़ में तैयार किया जाएगा।

खाका तैयार

डीआरएम सुरेश कुमार सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि सात रेलवे क्रॉसिंग पर पुल व अंडरपास बनाने का खाका तैयार कर लिया गया है। कई पुलों के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गयी है। जबकि कुछ की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रेलवे पुल व अंडरपास बन जाने से काफी लोगों को फायदा होगा।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story