×

खतरे में लखनऊ: फैला भयानक कोरोना, 9 कर्मचारी संक्रमित, होटल हुआ सील

रेडिसन होटल को 48 घंटे के लिए सील किया गया है। पिछले छह माह में संक्रमण के कारण 48 घंटे के लिए सील होने वाला यह पहला तीन सितारा होटल है। बता दें कि बीते 28 फरवरी को इसी होटल में फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी भी ठहरी हुई थीं। इससे अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।

SK Gautam
Published on: 3 March 2021 6:35 AM GMT
खतरे में लखनऊ: फैला भयानक कोरोना, 9 कर्मचारी संक्रमित, होटल हुआ सील
X
खतरे में लखनऊ: फैला भयानक कोरोना, 9 कर्मचारी संक्रमित, होटल हुआ सील

लखनऊ। कोरोना के नए स्ट्रेन का असर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिखाई दे रहा है। राजधानी में कैंट रोड स्थित रेडिसन होटल के 9 कर्मचारी मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। होटल पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कर्मचारियों के नमूने लिए। वहीं बुधवार को भी कुछ कर्मचारियों के नमूने लिए जाएंगे।

होटल को 48 घंटे के लिए सील किया गया

फिलहाल रेडिसन होटल को 48 घंटे के लिए सील किया गया है। पिछले छह माह में संक्रमण के कारण 48 घंटे के लिए सील होने वाला यह पहला तीन सितारा होटल है। बता दें कि बीते 28 फरवरी को इसी होटल में फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी भी ठहरी हुई थीं। इससे अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।

Lucknow Radisson Hotel-2

फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी इसी होटल में ठहरी हुईं थी

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि होटल में मिले सभी संक्रमित रसोइये हैं। इस कारण इनके जरिए अन्य में भी संक्रमण फैलने की आशंका है। रेडिसन होटल में नौ रसोइयों की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 60 अन्य कर्मचारियों के नमूने लिए हैं। बीते 28 फरवरी को इसी होटल में फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी भी ठहरी हुई थीं। इससे अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।

ये भी देखें: Hair Fall की समस्या से हैं परेशान, अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, बाल रहेंगे घने और लंबे

नमूनों में 24 नमूने बाहरी लोगों के

अब तक के लिए गए नमूनों में 24 नमूने बाहरी लोगों के हैं। दरअसल महाराष्ट्र व केरल में पिछले दिनों फिर से संक्रमण बढ़ने के बाद से ही लखनऊ में एहतियात के तौर पर जगह-जगह रेंडम सैंपलिंग की जा रही है। साथ ही बाहर से आने वाले यात्रियों के नमूने भी लिए जा रहे हैं। इसी दौरान होटल से लिए गए नमूनों में से नौ लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है।

Lucknow Radisson Hotel-3

ये भी देखें: Vi: 51 रुपये के प्रीपेड प्लान में मिल रहा है हेल्थ इंश्योरेंस, जानें पूरी डिटेल

राजधानी में 6788 लोगों के लिए सैंपल

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को 24 घंटे में 25 नए संक्रमित मरीज पाए गए। वहीं, कोई मौत नहीं हुई। कांटेक्ट एवं सर्विलांस ट्रेङ्क्षनग के आधार पर स्वास्थ विभाग की टीमों ने लखनऊ में विभिन्न स्थानों से 6788 लोगों के नमूने लिए है। तीन मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया अन्य सभी ने होम आइसोलेशन में भेजा गया है।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story