×

Lucknow Accident News: राजधानी में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबा युवक, हालत गंभीर

Lucknow Accident News: राजधानी में एक मकान भरभराकर नीचे गिर गया, जिसमें एक युवक दब गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Ashutosh Tripathi
Report Ashutosh TripathiPublished By Shreya
Published on: 23 Jun 2021 5:24 AM GMT (Updated on: 23 Jun 2021 5:24 AM GMT)
Lucknow Accident News: राजधानी में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबा युवक, हालत गंभीर
X

मलबे से युवक को बाहर निकालते राहतकर्मी (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

Lucknow Accident News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के रिवर बैंक कॉलोनी (River Bank Colony) में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया है, जिसे पुलिस और राहत कर्मियों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां पर उसका इलाज जारी है। वहीं, राहत कर्मी मौके पर राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

बता दें कि आईएमए भवन (IMA Bhawan) के सामने स्थित इस मकान का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त पिता और बेटे घर के अंदर सो रहे थे। मकान भरभराकर गिरने से बेटा मलबे के नीचे दब गया। ये नजारा देख मौके पर हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। दुर्घटना की जानकारी पाकर तुरंत पुलिस और राहत कर्मी मौके पर पहुंचे और मलबे से युवक को हटाया गया।

युवक इस हादसे में बुरी तरह घायल है। जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां पर उसका इलाज जारी है और मौके पर राहत कार्य भी चल रहा है। फिलहाल इस हादसे से इलाके में सनसनी फैली हुई है। यहां देखें तस्वीरें-

युवक को मलबे से निकालते हुए राहतकर्मी (फोटो क्रेडिट- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

(फोटो क्रेडिट- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

घायल को मलबे से निकालते राहतकर्मी (फोटो क्रेडिट- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story