×

Diwali में घर लौट रहे लोगों की बढ़ी परेशानी: आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण जाम, बूढ़े-बच्चे हलकान

Diwali 2022 : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह से ही लंबा जाम लग गया। दरअसल, अधिकतर गाड़ियां दिवाली के त्योहार पर अपने घरों को लौट रहे लोगों का है।

aman
Written By aman
Published on: 22 Oct 2022 9:44 AM GMT (Updated on: 22 Oct 2022 3:18 PM GMT)
lucknow agra expressway heavy traffic jam on jewar toll plaza diwali 2022
X

Diwali 2022 : दिवाली के लिए घर लौट रहे लोगों को हर जगह भीषण भीड़ और जाम से दो-चार होना पड़ रहा है। गाड़ियों के लंबे जाम का ऐसा ही नजारा शनिवार (22 अक्टूबर 2022) को आगरा एक्सप्रेस-वे (Agra Expressway) पर देखने को मिला। दिवाली से पहले आज धनतेरस के मौके पर जाम में फंसे लोग हलकान नजर आए। सबसे बुरा हाल महिलाओं और बच्चों का है।

आगरा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह से ही लंबा जाम लग गया। दरअसल, अधिकतर गाड़ियां दिवाली के त्योहार पर अपने घरों को लौट रहे लोगों का है। जानकारी के अनुसार, पहले जेवर टोल प्लाजा (Jewar Toll Plaza) पर गाड़ियों की लंबी कतारें दिखी। ये जाम करीब डेढ़ किलोमीटर से भी अधिक लंबा है। इनमें कई गाड़ियां तो दो घंटे से भी अधिक समय से फंसे हैं। हालांकि, दिवाली के मद्देनजर टोल पर जाम की समस्या से निपटने की व्यवस्थाएं पहले ही की गई थीं, मगर वो नाकाफी साबित हो रही हैं।


दिवाली की वजह से सड़कों पर बढ़ी भीड़

आपको बता दें, आगरा एक्सप्रेस-वे (Agra Expressway) नोएडा से आगरा को जोड़ता है। फिलहाल, जाम की वजह दिवाली का त्योहार माना जा रहा है। आज शनिवार और कल रविवार तथा सोमवार को दिवाली होने से 3 दिन लगातार छुट्टियां हैं। तो राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर जिनमें गाजियाबाद (Ghaziabad), नोएडा (Noida) और गुरुग्राम (Gurugram) से बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को लौट रहे हैं।


जाम ने किया बेहाल, महिलाएं-बच्चे हलकान

जेवर टोल प्लाजा पर भीषण जाम से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों का है। बुजुर्गों का भी बुरा हाल है। घर लौटने वालों में अधिकतर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली या एनसीआर में रहने वाले हैं। ये लोग त्योहार के अवसर पर अपने घरों को वापस लौट रहे हैं। अपने घरों के लिए निकले लोगों के मुस्कान उस वक्त काफूर हो गए जब उन्हें जाम से जूझना पड़ा। अब वही चेहरे परेशान दिख रहे हैं। वहीं, इस भीषण जाम से निजात दिलाने में का कोई इंतजाम नजर नहीं आ रहा।

बड़ी संख्या में एक साथ वाहन आ जाने के चलते टोल कर्मियों के हाथ पांव फूल गए

फतेहाबाद । दीपावली के त्यौहार पर लोगो के बड़ी संख्या में घर जाने के चलते आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार को व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बड़ी संख्या में एक्सप्रेस वे पर गाड़ियों के आने के चलते करीब 2 घंटे तक जाम लगा रहा । जिसके चलते टोल कर्मियों के हाथ पांव फूल गए।

जानकारी पर फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची तो किसी तरह व्यवस्था संभाली। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में वाहन बिना टोल दिए ही एक्सप्रेस-वे को पार कर गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को वाहनों का भारी दबाव रहा। जिसके चलते सभी लाइन फुल चल रही थी। देखते ही देखते एक्सप्रेस वे पर सैकड़ों की संख्या में गाड़ियों का काफिला पहुंच गया। जिसके चलते जाम की स्थिति देखने को मिली।

इस दौरान फतेहाबाद के 21 वे माइलस्टोन टोल प्लाजा से 3 किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही। बड़ी संख्या में एक साथ वाहन आ जाने के चलते टोल कर्मियों के हाथ पांव फूल गए ।जानकारी पर इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे । तथा 2 घंटे तक जाम की अव्यवस्था से जूझते रहे। इस दौरान करीब 1:30 बजे जाम खुल सका। इसी बीच करीब दो हजार के आसपास गाड़ियां बिना टोल दिए ही एक्सप्रेस वे से निकल गई ।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story