Lucknow: 'हर दिन हर घर आयुर्वेदा' कार्यक्रम, लंबी आयु के लिए आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति अपनाने की सलाह

Lucknow: 12 सितंबर से 23 अक्टूबर 2022 के दौरान 'आजादी का अमृत काल' आयुर्वेद / 2047 योजना के मद्देनजर "हर दिन हर घर आयुर्वेदा" साप्ताहिक गतिविधियों के तहत आयोजित किया गया था।

Shashwat Mishra
Published on: 9 Oct 2022 1:43 PM GMT (Updated on: 10 Oct 2022 9:15 AM GMT)
Lucknow News In Hindi
X

Lucknow: 'हर दिन हर घर आयुर्वेदा' कार्यक्रम का हुआ समापन

Lucknow: शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force) के परिवार कल्याण केंद्र (Family Welfare Center) में मानव शरीर को निरोग रखने, रोग हो जाने पर रोग मुक्त करने या उसका शमन करने व आयु बढ़ाने के लिए आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति (ayurvedic system of medicine) का पुरजोर प्रचार व प्रसार करने का संदेश दिया गया।

हर दिन हर घर आयुर्वेदा साप्ताहिक गतिविधियों के तहत किया आयोजित

कार्यक्रम को 12 सितंबर से 23 अक्टूबर 2022 के दौरान 'आजादी का अमृत काल' आयुर्वेद / 2047 योजना के मद्देनजर "हर दिन हर घर आयुर्वेदा" साप्ताहिक गतिविधियों के तहत आयोजित किया गया था। जिसका आयोजन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के ग्रुप केन्द्र के पुलिस उप महानिरीक्षक शशि प्रकाश सिंह (Deputy Inspector General of Police Shashi Prakash Singh) की अध्यक्षता में किया गया था।

शशि प्रकाश सिंह ने अपने सम्बोधन में आयुर्वेद पद्दति, चिकित्सा प्रणाली के लाभों व भारतीय आयुर्विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही, लोगों को अपने घरों में आयुर्वेदिक दवाओं के प्रयोग व महत्व को समझाया और इससे जुड़कर अपने शरीर को निरोग रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम में आमंत्रित आयुर्वेद चिकित्सकगणों ने भी अपनी वहां मौजूद सभी लोगों को आयुर्वेद के सिद्धांत व व्यवहार बताए। इसके अलावा, आयुर्वेद दवाओं का वितरण किया।

इस मौके पर रहे उपस्थित

इस मौके पर विशिष्ट अतिथियों में ग्रुप केंद्र के कमांडेंट एस.एस.एच. रिजवी, डा. अनुराग व डा. सतीश कुशवाहा ग्रुप केंन्द्र लखनऊ चिकित्सालय, गर्वनमेंट मेडिकल आयुर्वेद कालेज, लखनऊ से आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डा. हरिशचन्द्र कुशवाहा, डा. शशि शर्मा, डा. रमेश गौतम, डा. सुरेश कुमार, व फार्मासिस्ट श्याम लाल और रामचंद्र वैध आयुर्वेद मेडिकल कालेज से डा० संदीप शर्मा, प्रेम कान्त चौबे व ओमप्रकाश, उप कमान्डेण्ट, राजवेश, सहायक कमान्डेण्ट, ग्रुप केन्द्र केरिपुबल लखनऊ व कैम्प के पारिवारिक सदस्य व जवान उपस्थित रहे।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story