×

खुद पर गोली चलवाने वाले BJP सांसद के बेटे की पत्नी ने किए कई सनसनीखेज खुलासे

पत्नी का आरोप है कि आयुष उनके साथ हाथापाई करता था। चाकू से उसका हाथ भी काट दिया था। उसने अपनी जान का खतरा बताया है। पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Aditya Mishra
Published on: 6 March 2021 10:52 AM GMT
खुद पर गोली चलवाने वाले BJP सांसद के बेटे की पत्नी ने किए कई सनसनीखेज खुलासे
X
बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष की पत्नी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। उन्होंने बताया कि उनका पति आयुष दिल्ली में सरकारी आवास में छिपा हुआ है।

लखनऊ: खुद पर गोली चलवाने वाले बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष की पत्नी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। उन्होंने बताया कि उनका पति आयुष दिल्ली में सरकारी आवास में छिपा हुआ है।

पत्नी ने सांसद कौशल किशोर पर बेटे आयुष को बचाने का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उनकी आयुष से फोन पर बात हुई, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है।

उनके मुताबिक आयुष आर्थिक परेशानी से जूझ रहा था। व्यापारिक लेनदेन को लेकर उसका चंदन गुप्ता नाम के व्यापारी से विवाद चल रहा था। उसी को फंसाने के लिए उनके पति ने खुद पर गोली चलवाने की साजिश रची थी।

‘रेपिस्ट’ निकला बेगुनाह: 20 साल बाद हुआ साबित, अब यूपी पुलिस को देना होगा जवाब

Ayush आयुष की पत्नी का आरोप है उसके पति ने उसे धमकी दी थी, कि हम लोग बहुत खतरनाक हैं। हमारा कुछ भी नहीं होगा। उसके खिलाफ गवाही देने पर वो उसका साथ नहीं देगा।

आयुष ने पत्नी को छोड़ने की दी धमकी

खुद पर अपने साले से गोली चलवाने के बाद आयुष हॉस्पिटल से फरार है। पुलिस ने उसके साले को पकड़ लिया है। पत्नी का आरोप है कि आयुष परिवार के दबाव में उसे छोड़ रहा है।

आयुष ने कहा कि उसके खिलाफ गवाही देने पर वो उसका साथ नहीं देगा। आयुष की पत्नी ने कहा कि आयुष और उसके भाई आदर्श में गहरी दोस्ती है। दोस्ती के चलते आदर्श ने आयुष के ऊपर गोली चलाने में उसका साथ दिया।

मथुरा में होली की धूमः भक्तों ने श्रीनाथजी संग खेला रंग, कान्हा के मंदिर में उड़े गुलाल

Ayush खुद पर गोली चलवाने वाले BJP सांसद के बेटे की पत्नी ने किए कई सनसनीखेज खुलासे(फोटो:सोशल मीडिया)

पत्नी ने जान का खतरा बताते हुए पुलिस से मांगी सुरक्षा

आयुष की पत्नी ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने बताया कि दोनों की शादी सामान्य नहीं थी। इस शादी के लिए आयुष के घरवाले तैयार नहीं थे। उन दोनों के बीच सबकुछ सामान्य नहीं चल रहा था।

पत्नी का आरोप है कि आयुष उनके साथ हाथापाई करता था। चाकू से उसका हाथ भी काट दिया था। पत्नी ने अपनी जान का खतरा बताया है।

पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि आयुष ने उसे धमकी दी थी, कि हम लोग बहुत खतरनाक हैं। हमारा कुछ भी नहीं होगा।

पढ़ाना छोड़ रंगोली सजाएंगे टीचर्स, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का तुगलकी फरमान

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story