×

Lucknow News: पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकला, सुबह पेड़ से लटका मिला किशोर का शव

Lucknow Crime News: निगोहां थानाक्षेत्र में मंगलवार को एक किशोर का शव पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन बेटे की मौत पर कोई आरोप नही लगा रहे है।

Sunil Mishraa
Published on: 24 Jan 2023 9:20 AM
Lucknow News
X

मृतक अंकित रावत (सोशल मीडिया)

Lucknow News: निगोहां थानाक्षेत्र में मंगलवार को एक किशोर का शव पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन बेटे की मौत पर कोई आरोप नही लगा रही है। लेकिन पुलिस संदेह जाता रही है की किशोर की हत्या की गई है।

निगोहां के परसपुर ठटठा गांव निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उनका छोटा बेटा अंकित रावत (16) सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू हुई। सुबह लोगों ने उसे गांव के बाहर नाले के किनारे पेड़ से लटके देखा। अंकित गमछे के फंदे से पेड़ पर लटका हुआ था।

घरवालों ने बताया कि संतोष ने सोमवार रात किसी बात पर बेटे को डांटा था। उनकी फटकार से नाराज होकर वो घर से निकल गया था। अंकित का बडा भाई नीरज बंगलौर मे रहता है। अंकित अपने माता पिता के साथ गांव मे ही रहता था। वो मजदूरी व खेती किसानी करता था।

घटना में परिवारीजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नही लगाया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि फांसी लगाए जाने की बात स्पष्ट नही हो सकी। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Reporter

Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!