×

Lucknow: मलिहाबाद में जयमाला के दौरान गिरी दुल्हन, हार्ट अटैक से मौत..शादी की खुशी मातम में बदली

Lucknow News: मलिहाबाद क्षेत्र में उस वक्त एक घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई, जब दुल्हन की जयमाला के समय अचानक मौत हो गई। सब कुछ इतना अचानक हुआ कि कोई कुछ समझ नहीं पाया।

aman
Written By aman
Published on: 4 Dec 2022 7:05 AM GMT (Updated on: 4 Dec 2022 10:46 AM GMT)
The bride fell on the stage as soon as the groom was garlanded, died of a heart attack
X

लखनऊ में दूल्हे को वरमाला पहनाते ही दुल्हन को आया हार्ट अटैक, मौत: Photo- Social Media

Lucknow News: लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में उस वक्त एक घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई, जब दुल्हन की जयमाला के समय अचानक मौत हो गई। सब कुछ इतना अचानक हुआ कि कोई कुछ समझ नहीं पाया। एक तरफ, घर की महिलाएं बारात के स्वागत में गीत गा रही थीं, तो दूसरी तरफ जयमाला स्टेज पर दुल्हन की लाश पड़ी थी।

खुशी से झूम रहे थे सभी

ये घटना यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार रात घटी। राजधानी के मलिहाबाद क्षेत्र के गांव भदवना निवासी राजपाल की बेटी शिवांगी की शादी थी। बारात लखनऊ के बुद्धेश्वर से यहां आई थी। बारात दरवाजे पर पहुंची तो वधू पक्ष के लोगों के चेहरे खिल उठे। खुशी से लोग झूम रहे थे। महिलाएं स्वागत गीत गा रही थीं। नाश्ते के बाद द्वार पूजा भी हुई। इस दौरान वधू पक्ष के लोग जहां स्वागत में मशगूल थे, तो बाराती आवभगत से फूले नहीं समा रहे थे। माहौल खुशनुमा था। तो दोनों तरफ से हंसी-ठिठोली और नाच-गाना चल रहा था।

हर तरफ खुशी थी,..तभी

हरा तरफ हंसी-खुशी का माहौल था। अब बरी थी वर और वधू के जयमाला के लिए स्टेज पर पहुंचने की। दूल्हा अपनी दुल्हन के इंतजार में था। दूसरी तरफ, दुल्हन भी अपनी सहेलियों के साथ लाल जोड़े में स्टेज पर आई। दुल्हन के मेंहंदी लगे हाथों में वरमाला भी था। वर और वधू दोनों एक-दूसरे को वरमाला डालने वाले थे, तभी अचानक दुल्हन बेहोश होकर गिर पड़ी। यह देख वहां अफरा तफरी मच गई।

पसरा मातमी सन्नाटा

स्टेज के आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत दुल्हन को उठाया और इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए। मगर, वहां डॉक्टरों ने दुल्हन को मृत घोषित कर दिया। दुल्हन की मौत की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। दोनों परिवारों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। चंद मिनट पहले जहां हंसी-खुशी का माहौल था। अब वहां मातमी सन्नाटा पसर गया। इस दुखद घटना से दुल्हन की मां को काफी सदमा लगा है। दुल्हन की मां कमलेश कुमारी, छोटी बहन सोनम, भाई अमित और कोमल सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story