×

स्वच्छता सर्वेक्षण-2020: UP के लिए अच्छी खबर, शीर्ष 12 पुरस्कारों में 2 पर कब्जा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से पिछले तीन वर्षो में उत्तर प्रदेश ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए इसमें उल्लेखनीय सुधार किया है।

Newstrack
Published on: 20 Aug 2020 3:15 PM GMT
स्वच्छता सर्वेक्षण-2020: UP के लिए अच्छी खबर, शीर्ष 12 पुरस्कारों में 2 पर कब्जा
X
Swachchhata

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत देशभर के नगरों में हुए सर्वेक्षण अभियान में उत्तर प्रदेश को बड़ी सफलता हासिल हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से पिछले तीन वर्षो में उत्तर प्रदेश ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए इसमें उल्लेखनीय सुधार किया है। परिणामस्वरूप इस राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण के शीर्ष 12 अवार्डों में से यूपी को दो अवार्ड मिले हैं।

प्रदेश के अनेक नगरों ने सुधारी अपनी रैंकिंग

उल्लेखनीय है कि 10 लाख से अधिक आबादी वाले नगरों की श्रेणी में प्रदेश के अनेक नगरों द्वारा अपनी रैंकिंग में काफी सुधार किया गया है। लखनऊ को 12वां स्थान, आगरा को 16वां, गाजियाबाद को 19वां, प्रयागराज को 20वां, कानपुर को 25वां तथा वाराणसी को 27वां स्थान मिला है। यह जानकारी आज यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रदेश की 19 नगर निकायों में 2 कैंट क्षेत्र भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- अर्जुन ने इस एक्ट्रेस के साथ साइन की फिल्म, पहली बार साथ आएंगे नजर

Lucknow Clean Lucknow Clean

वाराणसी तथा शाहजहांपुर नगर निगम के अलावा प्रदेश के सम्मानित किए गए अन्य निकायों में लखनऊ, फिरोजाबाद, कन्नौज, चुनार, गंगाघाट, आवागढ़, मेरठ कैंट, गजरौला, मुरादनगर, स्याना, पलियाकलां, मल्लावां, बरूआ सागर, बकेवर, बलदेव, अछलदा तथा मथुरा कैंट सम्मिलित हैं। अखिल भारतीय स्तर पर आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित कराई जाने वाली स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता में राज्य ने विगत 3 वर्षों में सतत प्रगति की है। वर्ष 2018 में राज्य की 3 निकायों तथा वर्ष 2019 में 14 निकायों को सम्मान मिला था। वहीं इस वर्ष 2020 के सर्वेक्षण परिणाम में यह संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

सीएम योगी ने दी प्रदेश की जनता को बधाई

CM Yogi CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में उत्तर प्रदेश द्वारा सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त किए जाने पर राज्य की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण के शीर्ष 12 अवार्डों में से राज्य को 2 अवार्ड मिले हैं। प्रदेश की 19 निकायों ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें- मिला सबसे बड़ा खजाना: राष्ट्रपति ने किया एलान, बदल जाएगी देश की किस्मत

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संचालित स्वच्छता अभियान के फलस्वरूप साफ-सफाई के सम्बन्ध में देश में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता पैदा हुई है। स्वच्छता के महत्व को ध्यान में रखते हुए वर्तमान अनलॉक व्यवस्था में प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को प्रदेश में विशेष स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन अभियान संचालित किया जा रहा है।

Newstrack

Newstrack

Next Story